फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son-in-law dies after father-in-law

ससुर के बाद दामाद की मौत: सात घंटे में ही मां के साथ बेटी का भी उजड़ गया सुहाग, बिलखते रह गए बच्चे

Fri, 07 Nov 2025 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 01:16 PM IST
सार

गाजियाबाद में रहने वाली बेटी मीनू को पिता पप्पू सिंह के देहांत की खबर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे मिली तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Son-in-law dies after father-in-law
मृतक दामाद संजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीवन कब किस मोड़ पर थम जाए, कोई नहीं जानता। संजय कुमार को भी यह आभास नहीं था कि ससुर की मौत की खबर पर गमी में शामिल होने के लिए हाथरस जाने का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। करीब सात घंटे में ही मां और बेटी दोनों का सुहाग उजड़ गया।

विज्ञापन


गाजियाबाद में रहने वाली बेटी मीनू को पिता पप्पू सिंह के देहांत की खबर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे मिली तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह पति संजय कुमार व देवरानी सीमा के साथ सुबह गाड़ी संख्या 64167 ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से गढ़ी बलना, हाथरस आ रहीं थी।
विज्ञापन


मीनू के अनुसार, सुबह करीब 10.30 बजे ट्रेन महरावल स्टेशन पार कर अलीगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ी, तभी संजय को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। वह कुछ बोल पाते उससे पहले ही वह सीट से गिर गए और बेसुध हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संजय दो बच्चों के पिता थे। बड़ा बेटा आरव 13 साल का है और छोटा बेटा आदर्श 10 साल का है। घटना की सूचना पाकर बच्चों के साथ गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचे संजय के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि तीन भाई-बहनों में संजय सबसे बड़े थे। देर शाम संजय का पैतृक गांव मीरपुर-नूर नगला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed