फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Somebody is removing fat and some heatwe are taking about job: Priyanka Gandhi

कोई चर्बी निकाल रहा तो कोई गर्मी...हम भर्ती निकाल रहे : प्रियंका गांधी

Sun, 06 Feb 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Somebody is removing fat and some heatwe are taking about job: Priyanka Gandhi
रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी । - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़ के रण को मथने का प्रयास किया। उन्होंने पांच घंटे तक शहर में रोड शो और भ्रमण कर समर्थन मांगा। इस दौरान कहीं लोगों से संवाद किया और कहीं जनसंपर्क किया। रोड शो के दौरान शहर, कोल व बरौली क्षेत्र में उनका जबर्दस्त स्वागत हुआ। उन्होंने लोगों से संवाद के दौरान महिला सुरक्षा, आंकड़ों की बाजीगरी करने वाली भाजपा सरकार जैसे मुद्दे उछाले। साथ में संदेश दिया कि कोई चर्बी निकाल रहा है तो कोई गर्मी जबकि हम भर्ती निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव का काफिला दोपहर ढाई बजे इगलास से चलकर मालगोदाम कबरकुत्ता पहुंचा। जहां से शहर से कांग्रेस प्रत्याशी मो. सलमान इम्तियाज के समर्थन में रोड शो शुरू हुआ। यह रोड शो रेलवे रोड, ऊपरकोट, हाथी पुल, खटीकान चौराहा होते हुए देहली गेट चौराहे पर खत्म हुआ। इसके बाद कोल क्षेत्र में रोड शो महाजन पैलेस रामघाट रोड से शुरू हुआ। यहां से वे गांधी आई तक पैदल चलीं। इसके बाद क्वार्सी चुंगी से फिर गाड़ी की छत पर सवार होकर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में रोड शो किया। यह रोड शो केला नगर, दोदपुर, मेडिकल रोड, धौर्रा से जमालपुर, शमशाद मार्केट होते हुए बरौला की ओर बरौली क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां से बरौली प्रत्याशी गौरांग देव चौहान के समर्थन में नगला पटवारी में रोड शो हुआ। शाम आठ बजे रोड शो खत्म होने के बाद वे वापस दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहीं महिलाओं, कही व्यापारियों से संवाद किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वे अपना भर्ती विधान घोषणा पत्र भी पूरे समय बांटती रहीं और लोगों से उसे पढ़ने की अपील करती रहीं। संवाद के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मद्दे प्रमुखता से उठाए। साथ में भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था का दम भरने वाली सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से एक ही बात कही कि प्रदेश के सियासी समर में कोई चर्बी निकालने की बात कर रहा है। कोई गर्मी निकालने की बात कर रहा है। मगर इन बेरोजगार युवाओं की ओर कोई नहीं देख रहा। 12 लाख पद प्रदेश में खाली पड़े हैं। उन्हें भरने की बात कोई नहीं कर रहा। सिर्फ हम भर्ती की बात कर रहे हैं। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और प्रदेश में खुशहाली आए। बेरोजगारी के चलते गलत राह पकड़ने वाले युवा सही दिशा में चल सकें। इस दौरान उनके साथ यूपी के सह प्रभारी तौकीर आलम, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष बॉबी वसीह, युवा नेता माजिन जैदी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, अमित उपाध्याय रिंकू, ब्रजेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, आनंदपाल सिंह, शुभम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

दोदपुर में रोड शो करते प्रियंका गांधी और कोल प्रत्याशी विवेक बंसल ।

दोदपुर में रोड शो करते प्रियंका गांधी और कोल प्रत्याशी विवेक बंसल ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed