{"_id":"58a4b0f14f1c1b1235d86e71","slug":"so-all-the-people-asking-the-bjp-love-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या सब लोग भाजपा से पूछ कर ‘प्यार’ करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या सब लोग भाजपा से पूछ कर ‘प्यार’ करेंगे
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
तो क्या सब लोग भाजपा से पूछ कर ‘प्यार’ करेंगे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया प्रोगेसिव वीमेंस एसोसिएशन की सचिव एवं महिला आंदोलन की नेता कविता कृष्णन ने भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि अब लोग क्या भाजपा से पूछ कर लव करेंगे। कृष्णन बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महिला आंदोलन के सामने चुनौतियां विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची थीं।
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ‘जूलियट’ क्यों नहीं ‘रोमियो’ चूज कर सकती है। क्या एक लड़की को अपने पसंद का लड़का चुनने का अधिकार नहीं है। हम देश में ऐसा समाज नहीं बनने देंगे जो भाजपा चाहती है। महिलाएं सहमति से प्यार करती हैं तो भाजपा वाले लव जेहाद बताते हैं, लेकिन यहीं भाजपा वाले महिलाओं की आजादी की बातें नहीं करते। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने की बात की गई है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि यह स्क्वायड लड़कियों की रक्षा के लिए बनाई जाएगी।
इससे पूर्व एएमयू सीईसी में लिटरेरी क्लब एवं इतिहास के कारीगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कविता कृष्णन ने भाजपा समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों को आडे़ हाथ लिया और कहा कि जब तक महिलाओं के अधिकार एवं उनके आजादी के सवाल को तमाम तरह के आंदोलनों के केंद्र में नहीं रखा जाता, इस देश में कोई आंदोलन सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार को सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के भी केंद्र में रखना होगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मजदूर, जाति, पूंजीवाद आदि के खिलाफ चलने वाले आंदोलन में भी महिला मुद्दों को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी तीन तलाक का मामला उठा रही है। जवाब में तथाकथित ठेकेदार इसे समाज की इज्जत बता रहे हैं। एक तरह से ये लोग भाजपा का ही साथ दे रहे हैं। उन्हें भी महिलाओं के हक में खड़ा होना होगा। इस अवसर पर डॉ. शादाब बानो, प्रो. आरिफ रिजवी, डॉ. चांदनी बी, लुबना इरफान, मो. आसिफ, असरा अल्वी, हीबा ककूल, फिजां आदि मौजूद थीं।