फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Small scale industries promote economic development

National Small Industry Day: आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं लघु उद्योग, आ रही हैं ये परेशानियां

Fri, 30 Aug 2024 03:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

लघु उद्योगपतियों को कई बार कच्चा माल प्राप्त करने में कठिनाई, बिजली कटौती, पूंजी की कमी, समय पर वस्तुओं और सेवाओं की डिलीवरी में विफलता, बिक्री आय प्राप्त होने में देरी आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। 
 

विज्ञापन
Small scale industries promote economic development
लघु उद्यमी रिचा जिंदल, शानू खान, राकेश शर्मा व बृजेश यादव - फोटो : स्वयं

विस्तार

हर साल 30 अगस्त भारत में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। छोटे स्तर के व्यवसाय न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं बल्कि आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लघु उद्योगपतियों को कई बार कच्चा माल प्राप्त करने में कठिनाई, बिजली कटौती, पूंजी की कमी, समय पर वस्तुओं और सेवाओं की डिलीवरी में विफलता, बिक्री आय प्राप्त होने में देरी आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। 

विज्ञापन


सरसौल स्थित महेश कुमार ने कहा कि कई बार सड़क खराब होने की वजह से लोकल ट्रांसपोर्ट को समय पर माल पहुंचने में परेशानी होती है और समय पर माल न मिलने के कारण नुकसान भी होता है। वहीं मनीष सिंह ने बताया कि कुटीर उद्योगों के लिए निवेश मिलना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि अधिकांश निवेशक मध्यम और बड़ी कंपनियों में निवेश करना पसंद करते है, ताकि जल्द से जल्द पैसा मिले। पर्याप्त और समय पर ऋण प्राप्त करने में समस्याएं होती है।

विज्ञापन


कच्चा माल बहुत ऊंचे दामों में मिलता है।किफायती दामों पर कच्चा माल प्राप्त करने में कठिनाई होती है।-बृजेश यादव,नादा बाईपास अलीगढ़।
ऋण प्राप्त करने में समस्या आती है।फॉर्मेलिटी इतनी अधिक होती है कि लोन प्राप्त करने में बहुत समय लग जाता है।जिसके कारण दूसरी जगह से अधिक ब्याज पर ऋण लेना पड़ता है।- रिचा जिंदल, जनकपुरी अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश मजदूर अशिक्षित या अर्ध कुशल हैं और यह उद्योगों और उनसे जुड़े रोजगार की नाजुक प्रकृति को बढ़ाता है।- शानू खान, शाहजामाल अलीगढ़।
हमारे कारखाने में ताले का काम होता है।आजकल लेबर बहुत मुश्किल से मिलती है।अधिकांश लोग ई रिक्शा, ऑटो आदि चलाना ज्यादा पसंद करते है।- राकेश शर्मा,अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed