{"_id":"69e3f9ad838850f308060ef7","slug":"six-pairs-of-special-trains-will-run-to-handle-the-crowd-aligarh-news-c-2-gur1004-955242-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भीड़ संभालने के लिए चलेंगी छह जोड़ी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भीड़ संभालने के लिए चलेंगी छह जोड़ी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।
रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 19-20 अप्रैल को चलाई जाएगी। दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल को संचालित होगी, जिससे बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।
यह ट्रेन अलीगढ़ समेत प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन-दादर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी। मेरठ सिटी-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन 19 व 26 अप्रैल को चलेगी, जो अलीगढ़ जंक्शन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19 व 20 अप्रैल को एक-एक फेरा लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त कोच लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।