फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six new roads will be constructed in the district with Rs 11 crore

Hathras News: 11 करोड़ से होगा छह नई सड़कों का निर्माण, प्रस्ताव मंजूर, पहली किश्त जारी, ये हैं वे सड़कें

Thu, 15 Feb 2024 03:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 03:56 AM IST
सार

11 करोड़ रुपये से हाथरस की छह सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए दो करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इससे गांव नगला इमलिया से सूरजपुर मार्ग, सलेमपुर से नगला अडू मार्ग, बहादुरपुर से गिनौली किशनपुर मार्ग, नगला केहरिया से हडौली मार्ग, गांव बरसै से वीरनगर तक, महेबा से शहबाजपुर मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Six new roads will be constructed in the district with Rs 11 crore
गांव की सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लोक निर्माण विभाग की ओर से हाथरस जनपद में छह नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। गांव से गांव को जोड़े जाने वाली छह सड़कों की लागत 11 करोड़ रुपये है। इनके लिए शासन ने दो करोड़ की पहली किश्त जारी भी कर दी है।

विज्ञापन


लोनिवि की ओर से गांव, देहात की छह सड़कों का नव निर्माण किया जा रहा है। इसमें हाथरस शहर से सटे गांव नगला इमलिया से सूरजपुर मार्ग, सलेमपुर से नगला अडू मार्ग, बहादुरपुर से गिनौली किशनपुर मार्ग, नगला केहरिया से हडौली मार्ग, गांव बरसै से वीरनगर तक, महेबा से शहबाजपुर मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा। नव निर्माण किए जाने के लिए कुछ दिन पहले लोनिवि ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए धन आवंटन भी किया है। इन छह सड़कों के नव निर्माण से लगभग 40 गांव के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

कुल छह सड़कों के नव निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इन सड़कों की कुल लागत 11 करोड़ रुपये है। लगभग दो करोड़ का धनावंटन भी किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।-राजेश निगम, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed