Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six arrested including chairman Sanjeev Agarwal for conspiracy to kill former MLA

Aligarh News: खैर चेयरमैन ने रची पूर्व विधायक की हत्या की साजिश, पुलिस ने संजीव अग्रवाल समेत छह दबोचे

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
सार

एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार 27 अगस्त को खैर निवासी पूर्व विधायक व रालोद नेता प्रमोद गौड़ ने खुद को धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू, उनके करीबी कर्मचारी विकास शर्मा उर्फ बॉबी व नयागंज खुर्जा बुलंदशहर के राजकुमार जाट आढ़ती को नामजद किया गया।

विज्ञापन
Six arrested including chairman Sanjeev Agarwal for conspiracy to kill former MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खैर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या साजिश रचने में खैर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव अग्रवाल उर्फ बिंटू सहित छह लोग बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। संजीव पर बुलंदशहर के हिस्ट्रीशीटर शूटर गैंग को हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। उनकी अचानक हुई गिरफ्तारी से जिले के सियासी खेमे में हलचल मच गई। पुलिस ने आनन-फानन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार 27 अगस्त को खैर निवासी पूर्व विधायक व रालोद नेता प्रमोद गौड़ ने खुद को धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू, उनके करीबी कर्मचारी विकास शर्मा उर्फ बॉबी व नयागंज खुर्जा बुलंदशहर के राजकुमार जाट आढ़ती को नामजद किया गया।
विज्ञापन


जांच में उजागर हुआ कि पिछले दिनों अपनी कालोनी के रास्ते के लिए खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल पर सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा। इसकी शिकायत प्रमोद गौड़ ने शासन स्तर पर की थी। इसी रंजिश में संजीव अग्रवाल ने प्रमोद गौड़ की हत्या की सुपारी राजकुमार आढ़ती के जरिये 25 लाख रुपये में बुलंदशहर के हिस्ट्रीशीटर शूटर गैंग को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले विकास उर्फ बॉबी, राजकुमार जाट के अलावा देवीपुरा बुलंदशहर के संजय शर्मा, राहुल शर्मा उर्फ सोनू व बुलंदशहर सिकंदराबाद छंसियाबाड़ के करन सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

सबसे अंत में शाम करीब 4:30 बजे संजीव अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई। इन सभी को शाम को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया। तीन और आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जो फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

- खैर के पूर्व विधायक को धमकी मामले में खैर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव अग्रवाल द्वारा 25 लाख रुपये की सुपारी दिया जाना उजागर हुआ। छह लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

जिले के सियासी खेमे में हलचल, गिरफ्तारी पर लगी भीड़
अलीगढ़। ये सही है कि खैर चेयरमैन खुद को कहीं भी कागजों में भाजपाई नहीं लिखते। मगर जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं से उनकी करीबी किसी से छिपी नहीं है। पुलिस ने भी इस मामले में बेहद फूंक-फूंककर कदम रखा। पहले साक्ष्य जुटाए। सुबह उनके करीबी बॉबी को पकड़ा। जब साक्ष्यों का मिलान हो गया। फिर 4:30 बजे पुलिस भेजकर चेयरमैन को थाने बुलाया गया। थाने आते ही बिना किसी देरी के उन्हें तत्काल एसओजी संग एसपी देहात जिला मुख्यालय पर लाए। यह खबर कुछ ही देर में जिले में फैली और सियासी खेमे में हलचल मची। खबर पर थाने से लेकर जिला मुख्यालय पर दीवानी में पेशी के दौरान भीड़ लगी। मगर तब तक देर हो चुकी थी।


ये लगी हैं धाराएं
-आईपीसी की धारा 506 में धमकाने का आरोप, 115 में उकसाने का आरोप, 120बी में साजिश रचने का आरोप, 386 में मृत्यु या घायल करने का डर दिखाकर किसी मूल्यवान वस्तु को मांगने का आरोप। जिसमें 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed