फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six AMU alumni contest Bihar Assembly elections

Bihar Election: एएमयू के छह पूर्व छात्र लड़ रहे बिहार चुनाव, 2500 विद्यार्थी-200 शिक्षक करने जाएंगे मतदान

Tue, 28 Oct 2025 01:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे मशकूर उस्मानी इस बार दरभंगा जिले के जाले विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वह कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़े थे। हालांकि, जीत नहीं पाए थे।

विज्ञापन
Six AMU alumni contest Bihar Assembly elections
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छह पूर्व छात्र बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसको लेकर एएमयू में भी राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है। यहां पढ़ रहे 2500 विद्यार्थी और पढ़ा रहे 200 शिक्षक चुनाव की दिशा और परिणामों पर भी नजर रख रहे हैं। ये लोग मतदान करने बिहार जाएंगे।

विज्ञापन


एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे मशकूर उस्मानी इस बार दरभंगा जिले के जाले विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वह कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़े थे। हालांकि, जीत नहीं पाए थे। इसी तरह यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व छात्र अबू अफ्फान फारूकी किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी से भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व छात्र उमैर खान बिहार शरीफ विधानसभा सीट से कांग्रेस सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व छात्र वसी अहमद बेतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व छात्र डॉ. शाहनवाज बड़हरिया विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व छात्र हयात अशरफ पूर्णिया के कस्बा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खूब चर्चा-परिचर्चा हो रही है। इस बार मतदान करने के लिए भी छात्र और शिक्षक बिहार जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम मतदाता का बदला नजर आ रहा मूड
बिहार की राजनीति पर एएमयू के शिक्षक गहरी नजर रख रहे हैं। हाल में बिहार यात्रा करके आए शिक्षकों का कहना है कि इस बार मुस्लिम मतदाता ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, जन सुराज पार्टी के लुभावने झांसे में नहीं आने वाला है। 20 साल से चल रही हुकूमत को युवा मतदाता बदलना चाहता है। एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के नेता डॉ. सलमान इम्तियाज ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर बिहार में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed