फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sir, Wife is in hospital, remove duty

अलीगढ़ : साहब! पत्नी अस्पताल में है, ड्यूटी हटा दीजिए

Thu, 10 Feb 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sir, Wife is in hospital, remove duty
विधानसभा चुनाव में लगी पति पुष्पेन्द्र कुमार और पत्नी प्रिया की ड्यूटी । - फोटो : CITY OFFICE
साहब! पत्नी की कल शाम से तबीयत खराब है, अस्पताल में भर्ती है। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। कृपया, मुझे चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दीजिए। पति शहर से बाहर रहते हैं, आठ महीने का बेटा है। ऐसे में कैसे चुनाव ड्यूटी कर सकती हूं। कृपया, मानवीयता दिखाते हुए ड्यूटी से हटा दीजिए। बुधवार को धनीपुर मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कंट्रोल रूम व अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए मतदान कर्मचारी कुछ इस तरह फरियाद करते रहे। लेकिन अफसरों ने उनकी एक नहीं सुनी और स्टाफ कम होने का हवाला देते हुए ड्यूटी काटने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारी अनमने ढंग से चुनाव ड्यूटी लेकर अपनी पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन

शहर में रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार व उनकी पत्नी दीप्ती दोनों शिक्षक हैं। पुष्पेंद्र खैर में तो दीप्ती लोधा ब्लॉक में तैनात हैं। चुनाव में दोनों की ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में उनके सामने समस्या पैदा हो गई कि अब बेटे की देखभाल कौन करेगा? घर में कोई दूसरा नहीं है। चुनाव आयोग का आदेश है कि यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो एक की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाएगी। इसके बावजूद अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। पुष्पेंद्र की कोल विधान सभा क्षेत्र के एक बूथ पर तो दीप्ती की खैर विधान सभा क्षेत्र के एक बूथ पर ड्यूटी लगायी गई है। शहर की रहने वाली प्रिया अपने छह माह के बेटे को लेकर ड्यूटी करने पहुंची थी। प्रिया का कहना था कि उन्होंने विभाग को लिखित में दिया था, फिर भी उनकी ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के वाहन हुए खराब
धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले ऐन वक्त पर धोखा दे गए। अतरौली विधान सभा के एक मतदान केंद्र पर जाने वाली पोलिंग पार्टी जैसे ही बस में सवार हुई, तभी बस बंद हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी बस चालू न हुई तो कर्मचारियों ने अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद रिजर्व में रखे गए वाहन से पोलिंग पार्टी को भेजा जा सका। ऐसे कई वाहन रहे, जो पोलिंग पार्टियों को ले जाते समय खराब हो गए। इससे मतदान कार्मिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन व सेक्टर मजिस्ट्रेट के मोबाइल फोन बंद
पोलिंग पार्टी में शामिल प्रथम व द्वितीय मतदान कर्मियों को अपने पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट के मोबाइल फोन से खोजना पड़ा। इस दौरान मोबाइल फोन बंद रहने से उन्हें खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए कई बार उद्घोषणा कराई गई, तब जाकर उन्हें खोजा जा सका। कई ड्यूटी कार्डों पर आधे-अधूरे मोबाइल नंबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed