फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Silence prevails in Sarafa market

संवाद: सराफा बाजार में छाया सन्नाटा, 45 फीसदी घटा कारोबार, पीएम की अपील से सराफा कारोबारियों में नाराजगी

Thu, 03 Sep 2026 05:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 03 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

वर्ष 1964 से स्थापित अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि बीते 62 वर्ष में अब तक किसी भी पीएम ने इस तरह की अपील नहीं की है। इससे 45 फीसदी तक कारोबार कम हुआ है।

विज्ञापन
Silence prevails in Sarafa market
अमर उजाला संवाद में उपस्थित अलीगढ़ सराफा कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि यदि बहुत अधिक आवश्यकता न हो तो सोने की खरीदारी से बचें। इससे पहले उन्होंने सोना नहीं खरीदने की अपील भी की थी। अलीगढ़ सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने का भाव अधिक होने के कारण पहले ही ग्राहक कम खरीदारी कर रहें हैं, उस पर इस तरह की अपीलों ने भी ग्राहकों को रोका है, जिससे 45 फीसदी कारोबार कम हो चुका है और सराफा बाजार में सन्नाटा है।

विज्ञापन


वर्ष 1964 से स्थापित अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि बीते 62 वर्ष में अब तक किसी भी पीएम ने इस तरह की अपील नहीं की है। इससे 45 फीसदी तक कारोबार कम हुआ है। महामंत्री अतुल सराफ ने कहा कि पीएम को सराफा कारोबारियों के लिए भी कुछ सोचना चाहिए। जिले की छह हजार दुकानों से 40 हजार लोगों का घर चलता है। अगर ग्राहक नहीं आएंगे तो उनका पेट कैसे भरेगा। उनको कहां से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


अमित सराफ, प्रदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को बुलियन के अवैध कारोबार पर रोक लगानी चाहिए। आयात शुल्क पूर्ववत छह फीसदी किया जाना चाहिए। इससे कारोबार को कुछ राहत मिल सकती है। धनंजय वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय और पंकज अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सराफ कारोबार को राहत देने के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले तक रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटने पर महिलाएं कोई न कोई गहना बनवाती थीं। अब वो चलन बंद हो गया है। पीएम की अपील से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।-हरि माहेश्वरी।

मैं तीसरी पीढ़ी में कारोबार देख रहा हूं। लगभग 45 फीसदी कारोबार कम हो गया है। दुकान के खर्च तक निकालना मुश्किल हो रहा है। पीएम को ऐसी अपील नहीं करनी चाहिए।-वीरेंद्र ज्वेलर्स।

पीएम को यह भी बताना चाहिए कि सराफा कारोबारी क्या करें, जिससे उनका काम चल सके। दुकान के स्टाफ की तनख्वाह निकल सके। अन्यथा की सूरत में यह कारोबार रसातल में चला जाएगा।-शैलेंद्र सराफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed