फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   signature campaign to replace aligarh name from ramgarh

अलीगढ़ का नाम रखने के लिए छात्र नेताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 16 Feb 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
signature campaign to replace aligarh name from ramgarh
हिंदू छात्र वाहिनी ने अलीगढ़ का नाम बदलकर रामगढ़ रखने की मांग को लेकर शुक्रवार से हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया है। पहले दिन डीएस कॉलेज से इसकी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में छात्र वाहिनी के संस्थापक छात्र नेता आदित्य पंडित ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व मराठा साम्राज्य के दौरान अलीगढ़ की पावन भूमि जाट राजाओं के अधीन हुआ करती थी। तब इसका नाम रामगढ़ हुआ करता था, लेकिन नवाबों ने रामगढ़ को अलीगढ़ में परिवर्तित कर दिया। हमारी मांग है कि अलीगढ़ को दोबारा से उसका मूर्त रूप प्रदान किया जाए। जिससे कि वीर योद्धा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। हम इस अभियान को युद्ध स्तर पर चलाएंगे। हस्ताक्षर के बाद एक लाख पोस्टकार्ड जनपद के गांव-गांव जाकर लिखवाएंगे। महानगर अध्यक्ष शशांक वर्मा व जिला अध्यक्ष केशव ठाकुर ने कहा कि आज से चला यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक अलीगढ़ का उसका वास्तविक नाम रामगढ़ नहीं रख दिया जाता। इस मौके पर शिवांग तिवारी, हरीश वाल्मीकि, सौरभ पवार, मनीष, अजय, अंकित, अमित सिंह, सौरभ राणा, सार्थक शर्मा, अभिषेक, सचिन, रितिक, ललित कुमार, अभय, हर्ष कुमार, प्रवीण ठाकुर, विपिन कुमार, अरविंद वर्मा, रोहित पंडित, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed