{"_id":"66a57ec20d9c946c5e0d7f14","slug":"shuttering-worker-dies-due-to-drowning-under-suspicious-circumstances-murder-report-filed-against-friends-aligarh-news-c-2-1-gur1003-444893-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध हालात में डूबने से शटरिंग कारीगर की मौत, दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध हालात में डूबने से शटरिंग कारीगर की मौत, दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 28 Jul 2024 04:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:42 AM IST
सार
घर पर चार दोस्त आए और घूमने जाने की कहकर अशोक को साथ ले गए। इसके बाद खाली प्लाट पर शराब पी। अधिक नशा होने से अशोक पास में ही एक पानी के गड्ढे में जा गिरा। आनन-फानन में साथियों ने उसे बाहर निकाला।अशोक को अन्य दोस्त अचेत अवस्था में उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में 26 जुलाई को एक शटरिंग कारीगर की संदिग्ध हालात में पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने चार दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है चारों दोस्त उसको घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद अचेत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया है।
विज्ञापन
गांव देवसैनी निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार शटरिंग का काम करता था। परिवार में दो बेटे व पत्नी हैं। परिजनों के अनुसार 26 जुलाई की शाम घर पर चार दोस्त आए और घूमने जाने की कहकर अशोक को साथ ले गए। इसके बाद तालानगरी क्षेत्र के एक खाली प्लाट पर शराब पी। इस दौरान अधिक नशा होने से अशोक पास में ही एक पानी के गड्ढे में जा गिरा। आनन-फानन में साथियों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। जिससे सभी दोस्त घबरा गए। इसके बाद अशोक को अन्य दोस्त अचेत अवस्था में उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पत्नी के पूछने पर साथियों ने बताया कि नशा अधिक हो गया है, कुछ देर बाद वह होश में आ जाएगा। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना ही बताया जा रहा है। बेटे सन्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल चौधरी, रुपेश, रामू और राहुल पंडित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मौत का कारण पानी में डूबना आया है। फिलहाल तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।