{"_id":"5768498b4f1c1bc019b47dba","slug":"showers-relief-from-the-sky-the-weather-was-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से राहत की बौछारें, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से राहत की बौछारें, मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : रुपेश
कई दिनों की भीषण उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को आखिरकार मानसून की पहली बौछारों ने अलीगढ़ को भिगो दिया। किसानों को भी राहत मिली है। उनकी धान की नर्सरी में पानी की कमी दूर हुई।
करीब डेढ़ घंटे तक हुई बूंदाबांदी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि इसके चलते शहर के पुराने हिस्सों में जलभराव भी हो गया। लेकिन जिस तरह गर्मी परेशान कर रही थी, उसको देखते हुए यह जलभराव भी लोगों को अखरा नहीं।
दूसरी ओर डेढ़ घंटे की रिमझिम बरसात से शहर के पुराने हिस्से, गूलर रोड, गली नंबर एक मित्र नगर, शिवपुरी, सराय लबरिया, सराय हकीम, सुरक्षा विहार, जवाहर नगर, गांधी नगर, रेलवे रोड, उदय सिंह जैन रोड, रघुवीर पुरी, चरखवालान, सराय मियां, ख्वाजा चौक, सराय रहमान, नई बस्ती आदि इलाकों में जलभराव हो गया। बाइक सवारों की बाइक बंद हो गई। लोगों की जुबान पर यह बात थी कि अभी तो बारिश की शुरुआत भर है।
विज्ञापन
ठीक से बारिश हुई भी नहीं है। जब बारिश अधिक होगी तब क्या स्थिति होगी। शहर में कुछ इलाके तो ऐसे भी हैं जहां सोमवार देर शाम तक नगर निगम पानी निकलवाने की व्यवस्था नहीं कर पाया। नगर निगम अलीगढ़ वार्ड 47 अशोक नगर कालोनी में तो देर रात पानी नहीं निकल पाया। वार्ड 47 अशोक नगर कालोनी के लोग नगर निगम के टोल फ्र ी नंबर एवं कंट्रोल रूम नंबर फ ोन मिलाते रहे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।