फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Show of strength in nomination of BJP candidate

जिपं अध्यक्ष : भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शक्ति प्रदर्शन

Sun, 27 Jun 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Show of strength in nomination of BJP candidate
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह के नामांकन में शक्ति प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम के अतिरिक्त छह विधायक, दो एमएलसी और 11 जिला पंचायत सदस्य सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं। सड़क किनारे वाहन खड़े कर देने के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी के पास स्थित भाजपा नेता ठाकुर श्यौराज सिंह के कार्यालय पर सुबह से ही गांव-देहात से कार्यकर्ता एवं नेता जुटने लगे। उनकी पत्नी विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी हैं। राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह, विधायक दलवीर सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी वहां पहुंच गए। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की खुलकर धज्जियां उड़ीं। बिना मास्क के लोग घूमते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12.30 बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह अपने पति ठाकुर श्यौराज सिंह, पुत्र प्रवीण राज सिंह और 11 जिला पंचायत सदस्यों के साथ नामांकन करने कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। वहीं, जीटी रोड के किनारे वाहन खड़े कर देने के कारण करीब दो घंटे तक जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जिला पंचायत सदस्य रहे मौजूद
कृष्णपाल लाला, विनेश कुमार, लाल सिंह, पिंकी देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी पत्नी सुधीर सिंह, लक्ष्मी देवी पत्नी योगेश प्रधान, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, मिथलेश देवी, दुर्गेश कुमारी।

ये रहे मौजूद...
ठाकुर जयवीर सिंह, चौधरी देवराज सिंह, सुधीर चौधरी, शिवनारायण शर्मा, उपेंद्र सिंह नीटू, पूनम बजाज, अभिमन्यु सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह हिंडोल, उमेश कुमारी, रामसखी कठेरिया, अनीता जैन, ई. संजीव शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, गौरव शर्मा, शकुंतला भारती, सुमित शिब्बो, मनोज शर्मा, सतपाल सिंह, कल्याण सिंह, शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, निखिल माहेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह प्रधान, भगवान सिंह, वैभव गौतम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed