फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shot dead over a minor argument

Aligarh News: होली पर घर आया था युवक, मामूली कहासुनी को लेकर गोली मारकर की हत्या

Tue, 07 Mar 2023 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

गोपाली पुत्र अर्जुन सिंह (25) मंगलवार को होली के त्योहार पर मथुरा से गांव आया था। गांव पहुंचने के बाद गोपाली गुलाल लगाकर गांव के लोगों से मिल रहा था। इस दौरान परिवार के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन
shot dead over a minor argument
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली की गोरई चौकी के गांव भगवान गढ़ी में शाम करीब साढ़े छह बजे मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। इस मामले में मृतक के दो चचेरे भाइयों और उनके एक दोस्त के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


गोपाली पुत्र अर्जुन सिंह (25) मंगलवार को होली के त्योहार पर मथुरा से गांव आया था। गांव पहुंचने के बाद गोपाली गुलाल लगाकर गांव के लोगों से मिल रहा था। इस दौरान परिवार के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली गोपाली के सिर पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीओ राघवेंद्र सिंह, कोतवाल विजय सिंह और गोरई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में गांव के लोगों से जानकारी ली और गंभीर रूप से घायल गोपाली को उपचार के लिए इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां गोपाली को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भिजवा दिया। हत्या में चचेरे भाइयों और उनके एक दोस्त का नाम सामने आ रहा है। पुलिस को बताया गया कि एक युवक से गोपाली का कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन सिंह के चार बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा पप्पू मथुरा में ई रिक्शा चलाता है, जबकि दूसरे नंबर का रिंकू मथुरा में ही मजदूरी करता है। तीसरे नंबर के भाई राजू की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गोपाली चौथे नंबर का पुत्र था। वह ट्रक पर चालक था और अपने दोनों भाइयों के साथ मथुरा में ही रह रहा था। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिल गई है, जिसमें गोपाली के चचेरे भाई लांगुरिया, दीपू और उनके दोस्त शैलेंद्र को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed