फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shooter arrested in bike showroom owner murder case

बाइक शोरूम स्वामी हत्याकांड: हत्या में तीसरी गिरफ्तारी, शूटर गिरफ्तार, महामंडलेश्वर पर 25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 03 Oct 2025 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 09:37 PM IST
सार

सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार फरार साजिशकर्ता पूजा शकुन पांडेय पर भी एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पूजा की तलाश में टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
Shooter arrested in bike showroom owner murder case
शूटर आसिफ गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी शूटर आसिफ भी पुलिस ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं एसएसपी ने इस हत्याकांड में साजिश की मुख्य आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ में टीमें सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व उसकी पत्नी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा एक शूटर मो. फजल को जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 3 अक्टूबर को दूसरे शूटर रोरावर के नींवरी के आसिफ को भी दबोच लिया। इसके पास से हत्या में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस व हत्या की एडवांस सुपारी में से बचे 12,400 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को सुबह पकड़े जाने के बाद पूछताछ करते हुए दोपहर में जेल भेज दिया गया। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं फरार साजिशकर्ता पूजा शकुन पांडेय पर भी एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पूजा की तलाश में टीमें लगातार प्रयासरत हैं।


मांगे थे पांच लाख, तीन लाख तय हुए
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपी आसिफ ने पूछताछ में अधिकांश फजल द्वारा बताई गईं बातें ही दोहराई हैं। उसने बताया कि वह और फजल दोनों ही वेल्डिंग का काम करते हैं। फजल का पांडेय दंपती के घर 7-8 साल से आना जाना था। तभी उन्होंने डेढ़ माह पहले किसी की हत्या का जिक्र फजल से किया। चूंकि आसिफ पहले दो बार जेल गया है। इसलिए फजल ने आसिफ को इस हत्या के लिए राजी किया। कुछ दिन पहले वह फजल के साथ उनके घर गया। जहां पूजा ने अभिषेक की फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने को कहा। साथ में उसके खैर के व्यापार, वहां रहने व खाना खाने जाने के होटल द टाउन पैलेस की जानकारी दी। इस पर उन्होंने इस हत्या के पांच लाख रुपये मांगे। मगर उन्होंने तीन लाख रुपये में डील डन की थी। इसके बाद एक लाख रुपया एडवांस दिया था। इसके बाद उन्होंने पूरा प्लान बनाकर हत्या की।

अभिषेक हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पूजा शकुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्द हमारी टीम उसे भी पकड़ लेगी। लगातार प्रयास जारी हैं।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed