फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shelter House

सर्द मौसम में निराश्रितों के लिए सहारा हैं रैन बसेरा

Fri, 18 Dec 2020 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shelter House
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर बने अस्थाई रैन बसेरा में सोते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
सर्द मौसम में नगर निगम का शेल्टर होम एवं रैन बसेरा निराश्रितों के लिए सहारा बन गए हैं। बीती रात 90 लोगों ने शेल्टर होम में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि में अमर उजाला की टीम द्वारा शेल्टर होम एवं रैन बसेरों का जायजा लिया गया। सभी जगह व्यवस्था चाक-चौबंद थी। गूलर रोड स्थित शेल्टर होम खाली था। वहां पर फागिंग का कार्य चल रहा था। गांधी पार्क बस स्टैंड एवं नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के समीप स्थित रैन बसेरे में चाक-चौबंद इंतजाम थे। रैन बसेरे के बाहर अलाव जल रहा था। शेल्टर होम एवं रैन बसेरे में बेड, गद्दे, कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार व सुरक्षा आदि की व्यवस्था की गई है। शेल्टर होम में सीसीटीवी लगवाए गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी लगी हुई है। किसी तरह की दिक्कत होने पर चिकित्सक जाकर देखते हैं। ऑक्सीजन एवं तापमान जांचने का इंतजाम है। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच के लिए रेंडम नमूना लेने के लिए भी कहा गया है। गांधीपार्क स्थित शेल्टर होम में मनोरंजन के लिए टीवी लगवाने की योजना है।
सर्दी में खुले आसमान के नीचे कोई नहीं सोएगा। नगर निगम के तीन शेल्टर होम एवं एक अस्थायी रैन बसेरे में पूरा इंतजाम है। जरूरत को देखकर अन्य रैन बसेरे भी बनवाए जाएंगे। बाहर सोने वालों को रैन बसेरे तक पहुंचाने में शहरवासी सहयोगी बनें।
विज्ञापन

- प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त
39 जगह जल रहे अलाव
ठिठुरन बढ़ने पर शहर में 39 स्थानों पर अलाव का इंतजाम कर दिया गया है। मुख्य अभियंता कुलदीप वार्ष्णेय ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोशाला और नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के समीप प्रति दिन 50 से 60 किलो लकड़ी अलाव के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। अन्य स्थानों पर 30 किलो लकड़ी दी जा रही है। 25 नवंबर से अलाव का इंतजाम शहर में किया गया है। अब तक 12 क्विंटल से अधिक लकड़ी खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के स्थायी शेल्टर होम
1. गांधी पार्क बस स्टैंड
2. गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल
3. भुजपुरा बाईपास स्थित डूडा चौराहे के पास
अस्थायी शेल्टर होम
1. नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के समीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed