फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shekha lake name issue

शेखाझील का नाम बदला तो करेंगे आंदोलन..

Tue, 05 Jan 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shekha lake name issue

जलाली। शेखाझील को पक्षी विहार बनाए जाने की कवायद पूरी होने के साथ ही एक ओर जहां क्षेत्रीय लोगों सहित पर्यावरण और पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, वहीं अब झील के नए नाम की चर्चाओं के चलते क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन

शेखा गांव के लोगों का कहना है कि शुरूआत से ही झील को शेखाझील के नाम से जाना जाता गया है, जिसका मुख्य कारण झील का शेखा नहर और शेखा गांव के किनारे पर स्थित होना है, 3 अब जब शेखाझील विश्व के मानचित्र पर पक्षी विहार के रूप में स्थापित होने जा रही है तो उससे क्षेत्र की पहचान हटाई जा रही है जोकि क्षेत्रीय लोगों के साथ अन्याय है, जिसे वह हरगिज बरदाश्त नहीं करेंगे। वहीं इस नामकरण के विरोध में यूथ फॉर नेशन से संबद्ध शेखाझील क्षेत्र विकास समिति द्वारा मंगलवार 11 बजे गांव में ही क्षेत्रीय लोगों की बैठक बुलाई जा रही है। साथ ही समिति द्वारा सोशल साइट फेसबुक पर भी लोगों से क्षेत्र की पहचान बचाए रखने के लिए मुहिम छेड़ी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed