फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shekha Lake

प्रवासी पक्षियों के लिए माकूल मौसम

Sat, 23 Jan 2016 02:11 AM IST
जलाली
जलाली Updated Sat, 23 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shekha Lake

मौसम में उलट-फेर से दिसंबर की कड़ाके की ठंड जनवरी में खिसक आई है। इससे यहां प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला  प्रभावित हुआ है। दिसंबर में पहले शेखा झील मेहमान परिंदों से अटी रहती थी। इस बार माकूल मौसम नहीं होने से उनकी आमद न के बराबर रह गई है। लेकिन अब कड़ाके की ठंड पड़ने से विदेशी पक्षियाें का दीदार करने आने वालों की उम्मीद प्रबल हुई है। 

विज्ञापन

प्रतिबर्ष सर्दियां में शेखाझील पर पक्षियों की सुरमयी आवाज झील के साथ आस पास के गांवों तक गूंजती थी। इस बार झील में अब तक  सन्नाटे का आलम है। उम्मीद से बेहद कम परिंदे यहां आए हैं। ऐसे में पक्षी प्रेमी बेहद मायूस हैं। लेकिन निरंतर पारा गिरने से परिंदों के आने की उम्मीद के साथ पक्षी प्रेमियों के चहरे पर छाई मायूसी भी धुलने लगी है।एएमयू वाइल्ड लाइफ की मोनिका सारस्वत, जकिया रियाज, शालिनी जैन आदि छात्राओं ने झील का दौरा कर परिंदों की गिनती की। उनके बारे में अध्ययन किया। 

विज्ञापन

इस बारे में पर्यावरण समिति हरीतिमा के अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा का मानना है कि यदि अगले हफ्ते तक यही मौसम बना रहा तो दूर देशों से ना सही। आस-पड़ोस के देशोें भूटान, पोलैंड, चीन एवं हिमालय पर रहने वाले स्थानीय प्रवासी परिंदे शेखाझील सहित अन्य वैटलेंडों पर अवश्य पहुंच सकते हैं। वन्यकर्मी ईशाक का कहना है कि अभी झील में गूज, काज तथा टील प्रजाति के बिदेशी पक्षी मौजूद हैं। लेकिन पहले जितनी तादात में इस वक्त यहां होते थे नहीं हैं। ठंड बढ़ी तो परिंदों की संख्या भी बढ सकती है़।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed