{"_id":"582e12d54f1c1b5936900bf2","slug":"she-wants-to-give-a-kidney-to-aligarh-kusumlata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा को किडनी देना चाहती हैं अलीगढ़ की कुसुमलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा को किडनी देना चाहती हैं अलीगढ़ की कुसुमलता
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुषमा को किडनी देना चाहती हैं अलीगढ़ की कुसुमलता
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिमूर्ति नगर (सुरक्षा विहार) निवासी कुसुमलता सिंह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देना चाहती हैं। पूर्व सांसद शीला गौतम के माध्यम से इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निजी सचिव आनंद को दे दी गई है।
मीडिया में सुषमा स्वराज की किडनी खराब होने की खबर आने के बाद कुसुमलता सिंह बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि उनकी किडनी सुषमा स्वराज के काम आए तो अपने को भाग्यशाली समझूंगी। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त पति चौधरी नारायण सिंह से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने बुधवार को अपना ब्लड टेस्ट कराया। उनका ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव है। क्षेत्रीय पार्षद दिनेश जादौन के माध्यम से इसकी खबर भाजपा नेता संजीव राजा तक पहुंची।
संजीव राजा ने पूर्व सांसद शीला गौतम से बात की और उसके बाद सुषमा स्वराज के निजी सचिव तक इसकी सूचना पहुंचा दी गई है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कुसुमलता सिंह ने बताया कि सुषमा स्वराज देश की सेवा करती हैं। वह भारतीय नारी की पहचान हैं।
विज्ञापन
उनका भाषण सुनकर अच्छा लगता है। कुसुमलता सिंह एवं चौधरी नारायण सिंह ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं और सबकी शादी हो चुकी है। बेटा मेरठ में इंजीनियर है।
65 वर्षीय कुसुमलता के पति चौधरी नारायण सिंह भाजपा सदस्य भी हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव राजा, राजेंद्र चीफ, निखिल माहेश्वरी मौजूद थे।