{"_id":"57927a234f1c1b3c2bc4c499","slug":"she-pulled-the-acid-attack-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक युवती के साथ जबर्दस्त छेड़छाड़ हुई। अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बाजार जा रही युवती का हाथ एक मनचले ने पकड़ लिया और उसे खींचकर एक ओर ले जाने लगा। मनचले की इस हरकत से लड़की शर्मसार हो गई। किसी तरह लड़की आरोपी से अपना हाथ छुड़ाकर मुंह छिपाती हुई रोती हुई घर पहुंची। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग में पाबंद कर दिया है।
लड़की के पिता के मुताबिक छेड़छाड़ के बाद आरोपी लड़का उनके घर पहुंचा और शिकायत करने पर भाई को जान से मारने और लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि उसने केवल लड़की का हाथ पकड़ा था। उसी दिन रात को उसने लड़की के घर जाकर परिजनों से माफी मांग ली थी। लड़की का कहना है कि आरोपी का दोस्त उसके घर के पास रहता है। वह दोस्त के घर अक्सर आता है और वहां से लड़की को परेशान करने की कोशिश करता रहता है। वह पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। हाथ पकड़कर एक ओर खींचने के बाद उसने लड़की से दोस्त के घर आने को कहा था। आरोपी को छुड़ाने के लिए कई लोग भी थाने पहुंचे थे। पुलिस ने इन लोगों को छेड़छाड़ के आरोपी का समर्थन करने और अपराध के बाद माफी मांगने की बात को जायज ठहराने के लिए जमकर लताड़ा। सदर क ोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी और समझौता कर लिया, इसलिए आरोपियों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी है।