फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven people including a BJP leader arrested in the firing incident

Aligarh: फायरिंग में भाजपा नेता हर्षद हिंदू समेत आठ गिरफ्तार, भेजा जेल, गैंगस्टर-रासुका में भी होगी कार्रवाई

Fri, 13 Mar 2026 12:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Mar 2026 12:56 PM IST
सार

मारपीट व फायरिंग में भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू के पैर में छर्रे लगे थे। इस पर वह शहर के एक निजी अस्पताल से इलाज कराने के बाद अपने साथियों के साथ दो कारों से नोएडा होते हुए दिल्ली भाग रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पीछा कर हर्षद और उसके साथ साथियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Seven people including a BJP leader arrested in the firing incident
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम इलाके में 12 मार्च को भाजपा के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग और संघर्ष में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस ने 13 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... भाजपाई गुटों में फायरिंग: सुरक्षा पर उठे सवाल, मिशन 2027 में पार्टी पर भारी न पड़ जाए भाजपाइयों की लड़ाई
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में एक गुट से भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू सहित सात और शशांक पंडित गुट से एक आरोपी आयुष शर्मा शामिल है। इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो तमंचे, दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार शाम थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी व भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू व सासनीगेट क्षेत्र के रहने वाले शशांक पंडित गुट के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh: भाजपाइयों के दो गुटों में फायरिंग, तीन घायल, 12 पर रिपोर्ट दर्ज, दोनों गुट सांसद के करीबी
दो गुटों के बीच पिछले काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बुधवार को हर्षद ने सोशल मीडिया पर एक गाने का स्टेटस लगाया था। इस पर दूसरे गुट के मोहित शर्मा की हर्षद से गाली-गलौज हो गई थी। हर्षद गुट ने मोहित शर्मा को पीट दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट और पथराव के बाद जमकर फायरिंग हुई थी।

इसमें हर्षद गुट के शानू वाल्मीकि, शशांक गुट के आयुष शर्मा के अलावा सिविल लाइन क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर शोएब गोली लगने से घायल हुए थे। रसलगंज पुलिस चाैकी इंचार्ज की ओर से हर्षद हिंदू, यश गोयल, अमन पंडित, प्रिंस गोयल, शशांक पंडित, मोहित शर्मा, अनुराग ठाकुर, हनी शिवाजी, योगी यशनंदन, हमजा, मन्नू पंडित, प्रखर राठी व 10-12 अज्ञात के खिलाफ फायरिंग, सीएलए एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ये हुए गिरफ्तार
हर्षद हिंदू, सराय हकीम, बन्नादेवी, यश गुप्ता घुड़ियाबाग देहलीगेट,मयंक ठाकुर निवासी लौहसरा लोधा,
योगेंद्र निवासी गौतम नगर, प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली मसूदाबाद,नमन घुडियाबाग देहलीगेट,काटू उर्फ गौरव सिद्धार्थनगर आईटीआई रोड़ बन्नादेवी, आयुष शर्मा निवासी सराय वृंदावन सासनीगेट।


  •  

दिल्ली भागते समय हर्षद व साथियों को दबोचा
मारपीट व फायरिंग में भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू के पैर में छर्रे लगे थे। इस पर वह शहर के एक निजी अस्पताल से इलाज कराने के बाद अपने साथियों के साथ दो कारों से नोएडा होते हुए दिल्ली भाग रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पीछा कर हर्षद और उसके साथ साथियों को दबोच लिया। इनके पास से दो देसी पिस्टल और दो तमंचे मिले हैं। पुलिस दोनों कारों सहित इन्हें थाने ले आई। शंशाक गुट से घायल हुए आयुष शर्मा को भी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

सीसीटीवी से हुई पहचान, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
अलीगढ़ एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपियों पर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।

उन्होंने बताया कि हर्षद हिंदू पर दस, यश गुप्ता पर एक, मयंक ठाकुर पर दो, योगेंद्र कुमार पर पिछले दिनों सैक्स रैकेट से जुड़े मुकदमे सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली, नमन, काटू उर्फ गाैरव पर दो- दो, व आयुश शर्मा पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी हर्षद हिंदू गुट के दो आरोपियों शानू वाल्मीकि व सोएब का पुलिस सुरक्षा में उपचार चल रहा है, जबकि भागे व चिह्नित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed