{"_id":"6a8b59dc07fdd29d72049650","slug":"seen-among-students-aligarh-news-c-426-1-sali1010-1261-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंगलायतन विवि में गूंजा नवदीक्षा का संदेश, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंगलायतन विवि में गूंजा नवदीक्षा का संदेश, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
मंगलायतन विवि में नव प्रवेशित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते कुलपति प्रो. पीके दशोरा। संवा
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलायतन विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम नवदीक्षा-2026 के दो दिवशीय शुभारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों में नए परिवेश को जानने और उच्च शिक्षा के सफर की शुरुआत करने का उत्साह नजर आया। इस बीच नवदीक्षा का संदेश गूंजा।
पहले दिन अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ योगेंद्र कुमार ने कहा कि विवि जीवन सीखने, अनुभव प्राप्त करने और अपने सपनों को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। विद्यार्थियों को यहां मिलने वाले अवसरों का पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ सदुपयोग करना चाहिए।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि आज विद्यार्थियों के जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। उनके सामने नए सपने और नई जिम्मेदारियां हैं। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और शिक्षकों के त्याग एवं विश्वास का सम्मान करते हुए ऐसा जीवन बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी विवि में प्रवेश के साथ समाप्त नहीं, बल्कि और बढ़ जाती है। वे अपने बच्चों की पढ़ाई, प्रगति और व्यवहार पर निरंतर नजर रखें तथा आवश्यकता होने पर शिक्षकों, मेंटर्स और विश्वविद्यालय प्रशासन के संपर्क में रहें।
कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने विद्यार्थियों को कैंपस लाइफ और संस्थागत मूल्यों से परिचित कराने के साथ ही बताया कि आपको शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल विकसित करने के अनेक अवसर मिलेंगे, जो आपको भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। डीन एकेडमिक प्रो. अमरीश शर्मा ने गुरु शिष्य परंपरा से अवगत कराते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डायरेक्टर एडमिशन प्रो. सौरभ कुमार, मानविकी संकाय के डीन प्रो. राजीव शर्मा, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की कुसुम गोयल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. रविकांत, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. प्रमोद कुमार, गोपाल राजपूत, दीपिका बांदिल आदि मौजूद रहीं।