फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security of Kashmiri students increased in AMU

AMU: पहलगाम हमले के बाद एएमयू में कश्मीरी छात्रों की बढ़ाई गई सुरक्षा, हॉस्टलों के आसपास सुरक्षा कर्मी तैनात

Fri, 25 Apr 2025 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

कश्मीरी छात्रों के छात्रावासों के आसपास विश्वविद्यालय के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। छात्रावासों की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Security of Kashmiri students increased in AMU
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पढ़ रहे लगभग 1400 कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय आतंकी हमले के बाद देश और स्थानीय स्तर पर बने माहौल को देखते हुए लिया है। कश्मीरी छात्रों के हॉस्टल के पास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात करने के साथ ही वहां जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कश्मीरी छात्र यहां विभिन्न छात्रावासों में रहते हैं और मुख्य रूप से लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहे हैं। लगभग 250 छात्र यहां रहकर शोध कार्य भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 22  अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर हमला कर 27 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही देश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कश्मीरी छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गैर-जरूरी पोस्ट से बचें। उनके छात्रावासों के आसपास विश्वविद्यालय के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। छात्रावासों की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बाब-ए-सैयद गेट पर शाम छह बजे के बाद बैरियर लगाकर ही वाहन चालकों से पूछताछ के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उनको सोशल मीडिया पर भी गैर जरूरी पोस्ट आदि से बचने की सलाह दी गई है। - प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

हमारे यहां कश्मीरी छात्र केवल एएमयू में ही हैं। उनसे लगातार संवाद हो रहा है। उनकी सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।- संजीव सुमन एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed