फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sector scheme implemented in the city, traffic diverted

अलीगढ़ः शहर में सेक्टर स्कीम लागू, यातायात डायवर्ट

Wed, 03 Nov 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sector scheme implemented in the city, traffic diverted
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर अंकुश रखने के इरादे से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दस सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस सर्किल वार जोन पर एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा, यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। मंगलवार शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सेंटर प्वाइंट व रामघाट रोड पर बाजार में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और रात 12 बजे तक पुलिस बल की तैनाती रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, प्रत्येक थाना क्षेत्र को सेक्टर बनाया गया है, जिसमें एक इंस्पेक्टर अलग से व एक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके अधीन चौकी वार व सांप्रदायिक दृष्टि से जरूरी प्वाइंटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी लगाई गई है। पुराने शहर के कोतवाली व देहली गेट क्षेत्र में दो सेक्टर अलग से बनाए गए हैं। शहर को दो कंपनी पीएसी, देहात से पुलिस, कार्यालयों से पुलिस बल मिला है। उसे शहर में जरूरत के अनुसार तैनात किया गया है। ये व्यवस्था 7 नवंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शाम को भ्रमण के दौरान बाजार में सुरक्षा इंतजाम देखे। लोगों से भी बात की और पुलिस के मूवमेंट को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए रात में 12 बजे तक पुलिस तैनाती के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय मौजूद रहे। इधर, एसपी यातायात ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यातायात के लिहाज से डायवर्जन भी लागू किया गया है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये रूट डायवर्जन
चार दिन तक ये बाह्य डायवर्जन :- रोडवेज बसों को छोड़कर किसी तरह का भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। यह डायवर्जन हर दिन सुबह सात से रात 11 बजे तक लागू। एटा रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड, बुलंदशहर रोड, अतरौली से आने वाले सभी भारी वाहन बाईपास से डायवर्ट होंगे।
छोटी दीपावली को ये आंतरिक डायवर्जन : - शहर के अंदर दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक हल्के वाहनों, ई रिक्शा आदि वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
- इन मार्गों पर हल्के वाहन व ई-रिक्शा प्रतिबंधित :- कबरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर, आगरा रोड से मामू भांजा की ओर, मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर, सासनीगेट चौराहे से जयगंज की ओर, फायर सर्विस तिराहे से गूलर रोड व रघुवीरपुरी की ओर, मसूदाबाद तिराहे से जमीराबाद की ओर, रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की ओर, तुर्कमानगेट बाईपास चौराहे तुर्कमानगेट की ओर, खटीकान चौराहे से मोहम्मदअली रोड की ओर, देहलीगेट चौराहे से खैर रोड की ओर।
- इन मार्गों पर दोपहिया छोड़ सभी वाहन प्रतिबंधित :- बारहद्वारी चौराहा प्रथम से महावीरगंज की ओर, बारहद्वारी चौराहा द्वितीय से महावीरगंज की ओर, थाना देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की ओर, सब्जी मंडी चौराहे से कनवरीगंज रेलवे रोड व बड़ा बजार, शाहपाड़ा से हलवाई खाना की ओर, मदारगेट से फूल चौराहे की ओर, मामूभांजा तिराहा से मामूभाजा की ओर, मीरूमल चौराहे से रेलवे रोड की ओर।
सेंटर प्वाइंट बाजार :- दोपहिया वाहन छोड़कर सभी प्रकार के वाहन सेंटर प्वाइंट की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित।
महावीरगंज बजार :- दोपहिया वाहन छोड़कर सभी प्रकार के वाहन महावीरगंज बाजार की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित।
- इन बाजारों में ई रिक्शा की नो एंट्री :- अब्दुल्ला तिराहे से अमीरनिशा की तरफ, दोदपुर से अमीरनिशा की तरफ, मीरूमल चौराहे से रेलवे रोड की तरफ, मदारगेट चौराहे से फूल चौराहे की तरफ, बारहद्वारी से सब्जीमंडी चौराहे की तरफ, बारहद्वारी से अब्दुल करीम चौराहे की तरफ, मामू भांजा तिराहा से मीरूमल की तरफ, मधेपुरा तिराहे से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ ,गांधी आई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, मैरिस रोड चौराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, एसबीआई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, महाजन पैलेस से मीनाक्षी पुल पर दुबे पड़ाव की तरफ, कबर कुत्ता चौराहे से रेलवे रोड मीरूमल की तरफ, रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की तरफ (जाने वाले मरीजों को छोड़कर), देहलीगेट चौराहे से खटीकान की तरफ, देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की तरफ, खटीकान से ऊपरकोट की तरफ, हलवाई खाना से फूलचौक की तरफ, सासनीगेट चौराहे से जयगंज की तरफ ।
इन मार्गों पर वन-वे :- गांधी आई चिकित्सालय से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ, सेन्टर प्वाइंट चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक की तरफ, मधेपुरा तिराहे से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ, आगरा रोड मामू भांजा तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से मीरूमल चौराहे की तरफ, बारहद्वारी चौराहे से अब्दुल करीम चौराहे से महावीरगंज की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से फूल चौराहे की तरफ, फूल चौराहे से सब्जी मंडी चौराहे की तरफ, नौरंगीलाल इंका दीवानी रोड तिराहे से कठपुला की तरफ, अब्दुल्ला तिराहे से दोदपुर चौराहे की तरफ ।

- शहर में भारी वाहनों के लिए चार दिन का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बुधवार को एक दिन का रूट डायवर्जन आंतरिक लागू किया गया है। बृहस्पतिवार का डायवर्जन बुधवार को जारी किया जाएगा। लोगों से अपील है कि इसके अनुसार ही शहर में चलें।
- सतीश चंद्र एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed