Aligarh: लिखावट से लेकर पेंट की दुकानों तक खोजे जा रहे मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने वाले, पीएसी तैनात
भगवानपुर व बुलाकगढ़ी के पांच मंदिरों की दीवारों पर अराजक तत्वों ने ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया था। पुलिस ने एक मौलवी सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में पांच मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ के स्लोगन लिखने वालों का अभी कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस की टीमों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ कि वे असामाजिक तत्व कौन हैं। जिन्होंने स्लोगन लिखे। इसके लिए लिखावट की पहचान कराने से लेकर पेंट की दुकानों तक से सुराग तलाशे जा रहे हैं। साथ में सर्विलांस से लोकेशन को भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं इस घटना से 25 अक्तूबर को भड़के तनाव के बाद दूसरे दिन रविवार को भी माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। गांवों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स व पीएसी बल की तैनाती रही।
25 अक्तूबर रात को गांवों भगवानपुर व बुलाकगढ़ी के पांच मंदिरों की दीवारों पर अराजक तत्वों ने ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया था। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया था। करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने एक मौलवी सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर लोग शांत हो सके थे। अब पुलिस इस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया।
इसके लिए मुखबिरों के साथ-साथ रात में भ्रमण करने वाले लोगों, मोबाइल सर्विलांस से संदिग्धों की लोकेशन डिटेल, सीसीटीवी आदि से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में कोई व्यक्ति पेंट लेकर आया तो कहां से लेकर आया। ये भी जानकारी आसपास के पेंट की दुकानों से जुटाई जा रही है। साथ में जिस तरह से ये लिखा गया है कि उस लिखावट की पहचान के भी प्रयास हो रहे हैं। संकेत हैं कि जल्द पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी। इस प्रयास में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं।
इधर, रविवार को पुलिस के अधिकारी दोनों गांवों में गश्त करते रहे, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। गांव के प्रमुख स्थलों पर पुलिस पिकेटें तैनात की गई गई हैं। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं, गांव में पूर्ण रूप से शांति बनी हुई है, एहतियात बरतने के लिए फोर्स तैनात है। एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि इस घटना को गंभीरता से देखा जा रहा है। बिल्कुल सही तथ्यों के साथ जल्द खुलासा किया जाएगा।