फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   school reopen after 11 month, teacher welcome student

विद्यालयों में लौटी रौनक, तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत

Tue, 02 Mar 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
school reopen after 11 month, teacher welcome student
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के चलते लगभग एक साल से बंद प्राथमिक विद्यालयों को सोमवार से खोल दिया गया है। विद्यालयों में चहलकदमी के साथ फिर से रौनक लौट आई है। रंग बिरंगे गुब्बारों से सजे विद्यालयों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। हालांकि पहले दिन पढ़ाई पर जोर नहीं दिया गया।
सोमवार से खुले प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट व फल वितरित किए। पहले दिन कौशल गतिविधियां कराई र्गइं। बच्चों ने मिट्टी आदि के खिलौने बनाए। दोपहर में हलवा-पूरी परोसा गया। प्रस्तावित परीक्षा के चलते नौनिहालों के लिए निजी स्कूल अप्रैल से खुलेंगे।
विज्ञापन

अधिकांश निजी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर पांच तक की ऑनलाइन व कक्षा छह, सात व आठ के बच्चों के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने एलमपुर कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों को फलों का वितरण कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ स्कूल पहले दिन बंद रहे। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

कम अपोजिट विद्यालय एलमपुर मैं बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

कम अपोजिट विद्यालय एलमपुर मैं बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed