{"_id":"67690a89c7cce4e415005b60","slug":"school-bus-overturned-in-a-ditch-in-vijaygarh-aligarh-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident News: स्कूल बस गड्ढे में पलटी, कई बच्चे घायल, सिर में गंभीर चोटें, हाथ-पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident News: स्कूल बस गड्ढे में पलटी, कई बच्चे घायल, सिर में गंभीर चोटें, हाथ-पैर में फ्रैक्चर
Mon, 23 Dec 2024 12:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:30 PM IST
सार
Aligarh School Bus Accident: अलीगढ़ के विजयगढ़ स्थित गांब बघियार के पास कृष्णा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। स्टेरिंग अचानक फंसने के कारण बस असंतुलित होकर सड़क से गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
पलटी स्कूल बस को देखते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं।
नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है।