फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's anniversary

अलीगढ़ः राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल को याद किया

Mon, 01 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's anniversary
अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलातीं डीएम। - फोटो : CITY OFFICE
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सेल्वा जे. कुमारी ने सरकारी मुलाजिमों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल को भारतीय राज्यों के एकीकरण के लिए जाना जाता है। आज विविधताओं भरे भारत में जिस एकता के दर्शन होते हैं, उस एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल थे। उन्होंने कहा कि भारत का आधुनिक स्वरूप सरदार बल्लभ भाई पटेल की कार्य क्षमता तथा दूरदर्शिता का ही परिणाम है। आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में उनको सदा याद किया जाता रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्प लेना चाहिए। आजादी के बाद अनेक ऐसी रियासतें थीं, जो भारत गणराज्य के साथ जुड़ने में आनाकानी कर रही थीं। कुछ ब्रिटिश अफसर नहीं चाहते थे कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बने। उस समय सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ प्रखर राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए पूरे भारत के लिए अभियान चलाया। वह स्वतंत्र भारत की एकता अखंडता के शिल्पी बने। इस अवसर अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारीगण एवं कलक्ट्रेट कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed