फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sapphira Aashik posted a missing poster

सिरफिरे आशिक ने युवती के गुमशुदगी के पोस्टर किए चस्पा

Fri, 21 Jun 2019 07:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sapphira Aashik posted a missing poster
थाना इगलास के गांव भीलपुर के एक युवक ने गांधी पार्क इलाके की एक युवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद बौखलाकर उसके गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर दिए। युवती की निगाह जब घर के पास लगे पोस्टरों पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की। सीओ सिविल लाइंस ने थाना इगलास पुलिस को युवक को पकड़ने और मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि युवक से करीब छह माह पहले उसकी पहचान अचल ताल स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वह साथ में ही कोचिंग में पढ़ता था। 12वीं के पेपर होने के बाद कोचिंग जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवक का फोन आने लगा। कई बार उसने मिलने की जिद की। एक दिन फोन पर ही प्रेम का प्रस्ताव रख दिया। प्रस्ताव ठुकराने से बौखलाकर उसने घर के आसपास के क्षेत्र में गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर दिए।

साथ ही तलाश करने वाले को उचित इनाम भी देने की बात लिखी है। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के मुताबिक युवक की तलाश को इगलास पुलिस को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed