फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sangh officials will reach 24 shakha in Aligarh

Mohan Bhagwat: आज अलीगढ़ में 24 शाखाओं तक पहुंचेंगे संघ पदाधिकारी, क्षेत्रीय-प्रांतीय भी होंगे शामिल

Sat, 19 Apr 2025 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:26 AM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ में प्रवास पर हैं। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 19 अप्रैल को जीटी रोड स्थित एचबी इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से आठ बजे तक लगने वाली सनातन शाखा में शामिल होंगेे और शाम को पांच बजे से छह बजे तक पंचनगरी में लगने वाली भगत सिंह शाखा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sangh officials will reach 24 shakha in Aligarh
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अलीगढ़ शहर में लगने वाली 24 शाखाओं में 19 अप्रैल को संघ के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय अधिकारी शामिल होंगे। इस लेकर नगर निगम की टीमें शाखा स्थलों और वहां जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने में लगी रहीं। ऐसा पहली बार है जब संघ के केंद्रीय और प्रांतीय अधिकारी एक साथ 24 शाखाओं में पहुंंचेंगे।

विज्ञापन


सुबह की शाखाओं में जो अधिकारी पहुंचेंगे उनमें अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले प्रताप नगर की हनुमान शाखा पर रहेंगे। अखिल भारतीय आमंत्रित सदस्य दिनेश आजाद नगर की गंगा शाखा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्रा दीनदयाल नगर की शक्ति शाखा, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख जगदीश शिवाजी नगर की शिवाजी शाखा में शामिल होंगे। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र आजाद नगर की कृष्णा शाखा, क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद सावरकर नगर की महावीर शाखा, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख रमाशंकर रविदास नगर की विवेक शाखा, सह क्षेत्र संघचालक नरेंद्र तनेजा दीनदयाल नगर की बलराम शाखा, प्रांत प्रचारक प्रमुख प्रीतम प्रताप नगर की प्रताप शाखा, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया विश्वकर्मा नगर की सुदर्शन शाखा में शामिल होंगे। प्रांत कार्यवाह राजकुमार गोविंद नगर की सरस्वती शाखा, सह प्रांत कार्यवाह हरिदास नगर की अर्जुन शाखा, सह प्रांत कार्यवाह विनोद माधव नगर की गुरु तेज बहादुर शाखा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शाम की शाखाओं पर भी संघ के अधिकारियों के प्रवास तय किए गए हैं। सह प्रांत कार्यवाह राजपाल केशव नगर की रुद्राक्ष शाखा, सह प्रांत कार्यवाह विनोद व प्रांत सह शारीरिक प्रमुख रमाशंकर गोविंद नगर की मां कामाख्या शाखा, अखिल भारतीय आमंत्रित सदस्य डॉ. दिनेश प्रताप नगर की प्रताप शाखा, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले विश्वकर्मा नगर की मधुवन शाखा, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रविदास नगर की रविदास शाखा, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया दीनदयाल नगर की संस्कार शाखा, प्रांत कार्यवाह राजकुमार दीनदयाल नगर की सुभाष शाखा, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख जगदीश संत रविदास नगर की शास्त्री शाखा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्रा विश्वकर्मा नगर की सिद्धार्थ शाखा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा में स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को सुबह सात बजे जीटी रोड स्थित एचबी इंटर कॉलेज में लगने वाली सनातन शाखा में शामिल होंगे। शाम को पांच बजे सासनीगेट क्षेत्र के पंचनगरी में लगने वाली भगत सिंह शाखा में जाएंगे। शाखाओं में संघ प्रमुख स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। संघ आयु कितनी है, शाखा में क्या सीखा, समाज में क्या योगदान आदि प्रश्न संघ प्रमुख पूछते हैं।

सुबह की शाखा में आने वाले वालों में युवा तथा प्रौढ़ की संख्या अधिक है, जबकि शाम की शाखा में किशोर अधिक हैं। संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए संघ स्थानों को साफ करके सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भी संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शाखा पर उपस्थित रहने वाले स्वयंसेवकों की गहनता से जांच की गई है। आधार कार्ड की जांच के बाद प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। संघ स्थान पर प्रवेश पत्रधारक स्वयंसेवकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसकी जांच के लिए संघ के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी वहां तैनात रहेंगे।

पदाधिकारियों के घर जा सकते हैं संघ प्रमुख

प्रवास के दौरान शाखा में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख शाखा टोली के किसी एक पदाधिकारी के घर जाते रहे हैं। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि सुबह और शाम की शाखा में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख किसी पदाधिकारी के घर भी जा सकते हैं।

शाखा में ध्वज प्रणाम के साथ हुई संघ प्रमुख के दिन की शुरुआत
मोहन भागवत 18 अप्रैल को डॉ. शन्नोरानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय में सुबह लगी शाखा में शामिल हुए। भगवा ध्वज को प्रणाम करने के साथ संघ प्रमुख के दिन की शुरुआत हुई। इस शाखा में संघ प्रमुख के साथ ब्रज प्रांत के पदाधिकारी ही शामिल हुए। इसके बाद दो सत्रों में जिला प्रचारकों और विभाग प्रचारकों के साथ बैठकें हुईं। शाम को भी संघ प्रमुख शाखा में शामिल हुए। एक घंटे की शाखा में शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियां हुईं।

आज सनातन और भगत सिंह शाखा में जाएंगे संघ प्रमुख
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 19 अप्रैल को जीटी रोड स्थित एचबी इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से आठ बजे तक लगने वाली सनातन शाखा में शामिल होंगेे और शाम को पांच बजे से छह बजे तक पंचनगरी में लगने वाली भगत सिंह शाखा में शामिल होंगे। इसके अलावा शहर में लगने वाली सुबह और शाम की 24 शाखाओं पर छह अखिल भारतीय, चार क्षेत्रीय और 12 प्रांतीय अधिकारियों के प्रवास तय किए गए हैं। अधिकारियों को शाखाओं तक ले जाने के लिए स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को शाखा टोली के स्वयंसेवक शाखा स्थानों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed