फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party workers created a ruckus at the counting site

अलीगढ़ : मतगणना स्थल पर भाजपाइयों को देख भड़के सपाई, हंगामा

Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers created a ruckus at the counting site
धनीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता।
वाराणसी और बरेली में ईवीएम को लेकर हुए हंगामे की गर्माहट अलीगढ़ भी पहुंच गई। मंगलवार को देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर मंडी स्थित मतणगना स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सपाइयों का कहना था कि भाजपा विधायकों को अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि सपाइयों को रोका जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी ने तीन और सपा कार्यकर्ताओं को तैनात रहने की अनुमति दी, इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम कोल विधायक व प्रत्याशी अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा मतगणना स्थल पर पहुंच गए, जिस स्थान पर मतगणना होनी थी, वहां पर दोनों विधायक निरीक्षण कर रहे थे। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को फोन कर दिया। इस पर छर्रा प्रत्याशी जफर आलम, अज्जू इशहाक, लक्ष्मी धनगर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, महासचिव मनोज यादव आदि भी धनीपुर मंडी पहुंच गए, उनकी गाड़ी को गेट पर रोक दिया गया। इस पर सपाइयों ने हंगामा कर दिया। नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को अंदर जाने दिया जा रहा है तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है? वह अंदर घुस गई। आरोप है कि अंदर क्या हो रहा था, यह उन्हें नहीं मालूम। ऐसे में मतगणना कैसे निष्पक्ष हो सकती है। गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता मतगणना स्थल पर जा रहे हैं। मतगणना में गड़बड़ी हो सकती है? पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वयं हम सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय ने तीन और सपा कार्यकर्ताओं की तैनाती की अनुमति दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस बीच बसपा के तमाम नेता भी वहां पहुंचे थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है कि किसी भी प्रत्याशी का वाहन पहली बैरिकेडिंग से आगे नहीं जाएगा। बैरियर पर ही रोका जाएगा। नियम के अनुसार कार्य होगा। यदि किसी ने नियम तोड़ने का काम किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed