फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salman Said, Police wants send to me in jail

मुझे जेल भेजने की कोशिश की जा रही है: सलमान इम्तियाज

Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Said, Police wants send to me in jail
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा है कि मेरी पुलिस और प्रशासन से गुजारिश है कि बेकसूर लोगों के यहां पर नोटिस न भेजकर उन पर मुकदमा दर्ज करे जो लोग दंगा कराना चाहते थे। उनको चिह्नित करके जेल भेजे, जिससे अलीगढ़ में अमन बरकरार रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुलेमान हाल में पत्रकार वार्ता में सलमान इम्तियाज ने कहा कि पुलिस उन्हें जेल भेजने की कोशिश कर रही है। जबकि 23 फरवरी को उन्होंने अमन कायम कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके जेल जाने के बाद अमन कायम कराने वालों की कोशिशें कमजोर होंगी। कुछ लोग हैं जो शहर में अमन नहीं चाहते हैं, बल्कि नफरत फैलाना चाहते हैं। शहर में दोबारा दंगा करके अलीगढ़ को जलाना चाहते हैं, लेकिन जब तक हम लोग जिंदा हैं, बगैर अपनी जान की परवाह किए अलीगढ़ में अमन कायम करेंगे। यहां की गंगा जमुनी तहजीब को बिखरने नहीं देंगे। इसके अलावा उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की है कि वह जिम्मेदारी से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed