{"_id":"69d575e3fb203c64060966df","slug":"sai-challengers-win-admin-cup-under-15-aligarh-news-c-2-gur1004-946762-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 360 क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 360 क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से जीता मैच
Wed, 08 Apr 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
मैदान पर मौजूद खिलाड़ी। संवाद
सूतमील चौराहा स्थित मार्क क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही अंडर-19 अकादमी क्लब क्रिकेट लीग में मंगलवार को 360 क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल रेड को हरा दिया। स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में यह लीग चल रही है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल रेड की टीम 31.5 ओवर में 114 रनों पर ऑल आउट हो गई। नीतीश पटेल ने 45 और पृथ्वीराज सिंह ने 14 रन बनाए। 360 क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण सारस्वत, आशीष गौतम, रिहान मलिक, कृष ठाकुर और मोहित चौधरी दो-दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी 360 क्रिकेट अकादमी की टीम ने 13.3 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आशीष गौतम ने 45 और अमित बघेल ने 41 रन बनाए। मैच के प्लेयर ऑफ दि मैच आशीष गौतम रहे। संवाद