फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sabeer, Adiba and Salim were the first in essay writing

निबंध लेखन में सबीर, अदीबा और सलीम रहे प्रथम

Wed, 12 Oct 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sabeer, Adiba and Salim were the first in essay writing
स्केटिंग में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने पर अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के खिलाड़ियों को ? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 205वीं जयंती पर जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम के डेवलपमेंट स्टडीज केंद्र के शोधार्थी सबीर ने अंग्रेजी भाषा में अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता है।
मोहम्मद तनवीर आलम (एमए) आलिया विश्वविद्यालय कोलकाता व हफ्सा मिर्जा (बीयूएमएस) एचएसजेडएच यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भोपाल मध्यप्रदेश दूसरे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली के शोधार्थी मुबिश्शर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उर्दू भाषा में एएमयू अलीगढ़ की शोधार्थी अदीबा सिद्दीकी प्रथम स्थान पर रहीं। मदारुल हुदा इस्लामिक यूनिवर्सिटी केरल के तहत संचालित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इस्लामिक एंड कंटेम्परेरी स्टडीज. एनआईआईसी के बीए के छात्र मोहम्मद सोहेल मंडल दूसरे और आलिया विश्वविद्यालय कोलकाता के बीए के छात्र मोहम्मद इकबाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी भाषा में एएमयू अलीगढ़ के बीएलएलबी के छात्र मोहम्मद सलीम प्रथम स्थान पर रहे। आलिया विश्वविद्यालय कोलकाता के एमए के छात्र मोहम्मद तनवीर दूसरे और इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के एमटेक के छात्र रमन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 17 अक्तूबर को सर सैयद डे पर मुख्य अतिथि विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रथम स्थान के प्रतिभागी को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed