फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saathi sugar mill closed, Farmers protested

अलीगढ़ : साथा चीनी मिल बंद, भड़के किसानों ने किया हंगामा

Mon, 21 Feb 2022 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Saathi sugar mill closed, Farmers protested
साथा चीनी मिल बंद होने पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : JAWAN
साथा चीनी मिल प्रबंधन ने रविवार को अचानक चीनी मिल बंद कर गन्ना लेने से इंकार कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए। चीनी मिल पर हंगामा किया। महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में चीनी मिल के चीफ केमिस्ट गन्ना किसानों से वार्ता करने पहुंचे तो किसानों ने उनसे धक्का-मुक्की की। सूचना पर पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। किसानों को आश्वस्त किया कि उनका गन्ना दूसरी चीनी मिलों में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना किसानों से खबर मिलते ही किसान नेता प्रमेंद्र राणा साथा चीनी मिल पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने सवाल उठाया कि चीनी मिल चलानी ही नहीं थी तो 85 लाख रुपये क्यों खर्च किए गए? मिल के गेट पर गन्ने से लदी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हैं। मिल बंद करनी थी तो एक दिन पहले ही किसानों को नोटिस के जरिए अवगत करा दिया जाता।
विज्ञापन

कहा कि सूचना मिल जाती तो गन्ने की छिलाई नहीं कराते और मिल पर भी लेकर नहीं आते। बेवजह उनको मजदूरों को भी भुगतान करना पड़ा और गन्ने की तौल भी नहीं हुई। साथ ही मिल पर गन्ने के पुराने बकाए को लेकर भी नाराजगी जताई। किसान संगठनों के नेताओं की मांग पर अधिकारियों ने जिले का गन्ना दूसरी चीनी मिलों में भिजवाने की बात कही। इस मौके पर राबी ठाकुर, बलवीर सिंह, संजू चौहान, जीतू चौहान, कामेश राघव, मनीष चौहान, ललित शर्मा, कुलदीप शर्मा, चंद्रपाल बघेल, रामवीर वाल्मीकि मौजूद रहे। उधर किसान नेताओं ने मिल के महाप्रबंधक रामशंकर को लगातार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed