फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RWA's voice reached Irrigation Minister

सड़क निर्माण : आरडब्ल्यूए की आवाज सिंचाई मंत्री तक पहुंची

Tue, 10 May 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
RWA's voice reached Irrigation Minister
जर्जर सड़क को लेकर बैठक करते ओजोन सिटी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के लोग। - फोटो : CITY OFFICE
एटा की ओर जाने वाले जीटी रोड को जोड़ने वाली क्वार्सी जाफरी ड्रेन से सिंधौली रोड के निर्माण के लिए अब स्थानीय लोग भी आगे आने लगे हैं। अमर उजाला द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद सोमवार को ओजोन सिटी रेजीडेंस वैलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर सड़क निर्माण के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान सिंचाई मंत्री को एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें इस सड़क के निर्माण के लिए जल्दी एनओसी दिलाने का अनुरोध किया है। साथ में यह भी तय किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे सिंचाई मंत्री से मुलाकात करने भी जाएंगे।
विज्ञापन

क्वारसी और एटा चुंगी चौराहे के जाम के बोझ को कम करने के लिए इस रोड का प्रयोग आपात काल में किया जाता है। मगर इसकी हालत इतनी खस्ता है कि इस पर वाहन लेकर चलना मुश्किल होता है। अगर इसका निर्माण हो जाए तो इसे स्थायी बाईपास बनाया जा सकता है। इस आवाज को बुलंद करने के लिए अब स्थानीय लोग भी अमर उजाला के साथ खड़े होने लगे हैं। इसको लेकर आरडब्ल्यूए ने बैठक में कहा कि महत्वपूर्ण इस बैठक के निर्माण में विभाग उदासीन हैं। यह मामला सिंचाई विभाग, एडीए और लोक निर्माण विभाग के बीच में फंसा हुआ है। एक साल से तो एनओसी की प्रक्रिया अटकी हुई है। जबकि इसको लेकर मंडलायुक्त के स्तर से कई बार सिंचाई और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखे जा चुके हैं। इस बैठक में
विज्ञापन

उपस्थित लोगों में सतीश तौमर, के के तिवारी, अमित भारद्वाज, राम कुमार, मनोज शर्मा, कुसुम शर्मा, मीरा मिश्रा, कुसुम लता, शबीना आदि मौजूद थे।
रामघाट रोड कल्याण मार्ग से जाफरी ड्रेन होते हुए सिंधौली जीटी रोड को जोड़ने वाली यह सड़क जर्जर है। आए दिन इस रोड पर ट्रक पटल जाते हैं
मेघराज सिंह सचिव, ओजोन सिटी आरडब्ल्यूए
अचानक रात में कोई बीमार हो जाता है तो सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता है। सड़क में गड्ढा और पानी भरा होने के कारण रास्ते में सांप तथा कीड़े सड़क पर बैठे रहते हैं, जिसकी वजह से समय से मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष
सड़क खराब होने के कारण हमको आए दिन अपनी गाड़ियों की मरम्मत करानी पड़ती है। कहीं जाना होता है तो समय से आधा या एक घंटे पहले निकलना पड़ता है।
जीपी सिंह रेजिडेंट
बच्चों को स्कूल छोड़ने और वहां लाने के दौरान डर बना रहता है कि घर पहुंच पाएंगे या नहीं। आने जाने में बहुत समस्या होती है। जिसके कारण रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगा है।
अनीता जौहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed