फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rural voter tops in putting samidhi in the Mahayagya of democracy

Aligarh News: लोकतंत्र के महायज्ञ में समिधा डालने में ग्रामीण मतदाता अव्वल

Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rural voter tops in putting samidhi in the Mahayagya of democracy
खुद को चतुर सुजान मानने वाले अलीगढ़ के शहरी मतदाताओं को ग्रामीण वोटरों से सबक सीखने की जरूरत है। लोकतंत्र के महायज्ञ में समिधा डालने और शहर की सरकार के चयन में उन्होंने होश के साथ जोश भी दिखाया और अव्वल श्रेणी में पास हुए। इसके मुकाबले शहरी मतदाता आलसी साबित हुए। उम्मीदवार इन्हें घरों से निकालने में नाकाम रहे। आलम यह रहा कि 2017 के मुकाबले में शहरी मतदाता इस चुनाव में पिछड़ गए।
विज्ञापन





नगर पंचायतों में विजयगढ़ में सर्वाधिक मतदान

अपने नाम को सार्थक करते हुए नगर पंचायत विजयगढ़ पूरे जिले में वोटिंग प्रतिशत के मामले में विजयी रही। यहां के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा जोश दिखाया। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक विजयगढ़ के कुल 5987 वोटरों में से 4851 ने मतदान करके अपने जागरूक होने का परिचय दिया। मतदान प्रतिशत 81.03 रहा जो जिले में सबसे ज्यादा रहा। दूसरे नंबर पर नगर पंचायत पिसावा रही। यहां के कुल 11204 वोटरों में से 8723 ने मतदान का प्रयोग किया। तीसरे नंबर पर नगर पंचायत बेसवां रही जहां के 76.70 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। जट्टारी में 72.24, पिलखना में 71.03, छर्रा में 70.61, इगलास में 70.57 फीसदी मतदान रहा। नगर पंचायतों में प्रत्याशियों को निजी संबंधों के चलते भी वोटरों की घरों से निकालने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन






नगर पालिकाएं भी प्रथम श्रेणी में पास

दो नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले गए। इनमें खैर में 63.37 और अतरौली में 61.07 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की सबसे बड़ी पालिका अतरौली के कुल 48832 वोटरों में सो 29821 ने मतदान किया। खैर के कुल 33618 वोटरों में से 21304 ने मतदान में शिरकत किया। बताया गया है कि दोनों पालिकाओं में कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed