फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Run a whip again on drug addiction: SSP

नशाखोरी पर फिर चलाएं चाबुक : एसएसपी

Sun, 11 Sep 2022 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Run a whip again on drug addiction: SSP
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को मासिक क्राइम मीटिंग में अपराध समीक्षा के दौरान नशाखोरी पर फिर अभियान चलाने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अधिक से अधिक जनसहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले भर में बेपरवाह पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं।
विज्ञापन

इस बैठक में आगामी त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था मुख्य विषय रखा गया। कहा गया कि पीए सिस्टम व पीआरवी वाहनों के लाउड हेलरों से लगातार जागरूक करते रहें। अफवाहें न फैलने दें। विस्फोटक सामग्री पर बिना पंजीकरण कार्रवाई करें। मिशन शक्ति में अभियान जारी रखें। साथ ही पुलिस अनुशासन पर भी फोकस किया गया।
विज्ञापन

अंत में जो काम में बेपरवाही दिखा रहे हैं, उनके प्रति भी कार्रवाई के संकेत दिए। अंत में सीसीटीवी लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के पांचवें दिन 67 सीसीटीवी लगवाए गए। इस तरह अब तक कुल 440 कैमरे लगवाए गए हैं। इस मौके पर एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी यातायात सहित सभी सीओ व थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed