फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rumors spread, officers kept running

UP Election 2022: अफवाहों ने छकाया, दौड़ते रहे अफसर

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rumors spread, officers kept running
पोलिंग बूथ का निरीक्षण करतीं जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी। - फोटो : CITY OFFICE
विधान सभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान अफवाहों व झूठी सूचनाओं ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को जमकर छकाया। सब कुछ सामान्य मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। उधर, झूठी सूचनाएं देने वाले व फर्जी वोटिंग करते पाए जाने वालों को पकड़कर पुलिस ने थानों में बैठा दिया। मतदान समाप्ति के बाद सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मतदान शुरू होने के बाद से पुलिस व जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम को अफवाहों से भरी झूठी शिकायतें मिलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो मतदान समाप्ति तक जारी रहा। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद संबंधित अफसर मौके पर दौड़ते रहे। अधिकांश सूचनाएं महज अफवाह निकलीं। महुआखेड़ा के देवी नगला में बूथ पर झगड़े की सूचना पर अफसर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने पर सूचना अफवाह निकली।
विज्ञापन

क्वार्सी के नगला पटवारी, धौर्रा में भी झगड़े की खबर पर पुलिस दौड़ते हुए मौके पर पहुंची। यहां भी खबर झूठी निकली। खैर कोतवाली क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर हुए झगड़े में गोली चलने की खबर पर इलाका पुलिस व आला अधिकारी दौड़ते हुए पहुंचे। यह सूचना जांच में झूठी पायी गई। इसी तरह सभी थाना क्षेत्रों में कंट्रोल रूम के जरिए झूठी शिकायतें मिलती रहीं। पुलिस ने कई लोगों को फर्जी वोटिंग के आरोप में पकड़ लिया। इस दौरान झूठी सूचना देने व फर्जी वोटिंग करने वालों को थाने भेज दिया गया। मतदान समाप्ति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed