फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rumor in Showcase

नुमाइश की बत्ती गुल रहने से अफरा तफरी

Mon, 12 Feb 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 12 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rumor in Showcase
नुमाइश के आखिरी दिन प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भारी भीड़। - फोटो : amar ujala
पहले से ही ठेकेदार की मनमानी से आहत दुकानदार नुमाइश के आखिरी दिन उस समय भौचक्के रह गए, जब रविवार शाम करीब सवा छह बजे नुमाइश की बत्ती गुल हो गई। पहले ही दिनभर छाए बादलों और हल्की बूंदाबांदी से रोशनी कम थी। अचानक बिजली गुल हो जाने से अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


परिवार समेत नुमाइश का आनंद लेने एवं खरीददारी के लिए आए लोग अचानक आई इस समस्या  से तनाव में आ गए। उन्हें कम रोशनी में अपने परिवार के साथ वारदात की आशंका सताने लगी। इस चिंता में कई लोगों ने तो वापसी में ही भलाई समझी। उन्हें लौटता देख नुमाइश के पहले 10-12 दिन तक ग्राहकों को तरस रहे दुकानदारों के चेहरे फक्क पड़ गए। दुकानदारी ठंडी पड़ते देख कुछ दुकानदार तो इकट्ठे होकर नुमाइश गेस्ट हाउस पहुंच गए और ठेकेदार पर बिजली काटने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि ठेकेदार पहले ही शाम छह बजे से रात बारह बजे तक बिजली देने के बजाय अंधेरा होने पर शाम सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक बिजली दे रहा था। आखिरी दिन लाइट काटकर सारी दुकानदारी की आशाओं पर ठंडा पानी डाल दिया। बाद में पता चला कि बूंदाबांदी से महानगर में कई स्थानों पर इंन्सुलेटर बर्स्ट हो जाने की वजह से बिजली गुल हुई थी। करीब एक घंटे बाद बिजली आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रमुख गेटों की लाइट पहले से ही थी गायब 
नुमाइश के आखिरी दिन ठेकेदार की मनमानी के चलते मुजम्मिल गेट, मित्तल गेट समेत अन्य गेटों से बाजार तक की लाइट पहले से ही गायब थी। दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार ने यह लाइटें रविवार को जलवाई ही नहीं। ऊपर से साठगांठ के चलते दो दिन बढ़ी नुमाइश का पैसा अपने स्तर से वसूल रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी नुमाइश प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।  


नुमाइश में लगे कूड़े के ढेर 
नुमाइश के आखिरी दिन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी मुंह मोड़ लिया। उनके द्वारा सफाई न करने से समूचे नुमाइश परिसर में कूड़े व गंदगी के ढेर लगे रहे। इससे ग्राहक तो परेशान हुए ही, दुकानदार भी मायूस नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed