फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus due to blockade of Agra road in Madrak

Aligarh News: मडराक में आगरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा

Fri, 25 Jul 2025 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ruckus due to blockade of Agra road in Madrak
आगरा-अलीगढ़ रोड पर मडराक में बृहस्पतिवार दोपहर गांव रामनगर के दलित समाज के लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। गुस्साए लोग गांव मूसेपुर जलाल में गांव के युवकों को पीटकर घायल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव रामनगर के करीब ढाई सौ दलित समाज के लोग, जिसमें महिलाएं और बच्चे थाना मडराक पहुंचे और मंगलवार को थाना महुआखेड़ा के गांव मूसेपुर जलाल में मंगलवार की रात समाज के तीन युवकों को पीटकर घायल करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और कुछ देर बाद थाने से बाहर आकर लाठी-डंडे लेकर आगरा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रास्ता जाम करने वाले लोग मौके पर सीओ और अन्य अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, तब कहीं जाकर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। कुछ देर बाद सीओ इगलास महेश कुमार इगलास भी थाने पर पहुंच गए, उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों का मेडिकल कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है घटनाक्रम

घटना की पृष्ठभूमि के बारे में गांव के अजय कुमार ने बताया कि गत मंगलवार को रामनगर के सागर के घर पर गृह प्रवेश का आयोजन था, जिसमें हरदुआगंज से कुछ रिश्तेदार आए थे, सागर रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए टेंपो से मूसेपुर जलाल होकर जा रहा था। लौटते समय सागर का मूसेपुर जलाल में किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोप है कि टेंपो में सवार लोग हुड़दंग करते हुए जा रहे थे, जिस पर गांव के ठाकुर समाज के लोग भड़क गए थे और उन लोगों की पिटाई कर दी थी, जिसमें रामनगर गांव के वीरी सिंह, दिलीप, ओर छोटू घायल हो गए थे, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां दिलीप की हालत गंभीर बताई गई है।





जाम से गर्मी में परेशान होते रहे राहगीर

मडराक। आगरा रोड पर कस्बा में रामनगर के लोगों द्वारा आगरा रोड पर जाम लगाए जाने से दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसों के साथ अन्य वाहन भी फंसे रहे। रास्ता जाम किए हुए लोग किसी दोपहिया वाहन तक को नहीं निकलने दे रहे थे। गर्मी में जाम से लोग परेशान होते रहे। जाम के कारण स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई शिक्षक एक एक किलोमीटर लंबा घूम कर गंतव्य को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed