फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS chief academic center at the top of the agenda

आरएसएस प्रमुख के एजेंडे में शैक्षिक केंद्र शीर्ष पर

Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत शनिवार को आगरा में आ रहे हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम में अलीगढ़ से करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रवादी विचारधारा के अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। एएमयू जिम्नेजियम कोच मजहर-उल-कमर मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं इंग्राहम स्कूल के एसएन सिंह भी आरएसएस नेताओं के संपर्क में हंै।

20 अगस्त को आगरा कॉलेज मैदान में आरएसएस प्रमुख ब्रज क्षेत्र के इंटर से लेकर डिग्री कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से बात करेंगे। तकनीकी एवं प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों को भी इसमें बुलाया गया है। इसमें शैक्षिक केंद्रों के वातावरण से लेकर अन्य मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहन भागवत के एजेंडे में शैक्षिक केंद्र को शीर्ष पर रखा गया है। आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद का कहना है कि 21 अगस्त को आरएसएस प्रमुख युवा दंपत्तियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक सम्मेलन में जनपद से करीब 400 शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 21 को युवा दंपत्ति सम्मेलन में महानगर एवं जिले से करीब 700 लोग शामिल होंगे। इसमें परिवार के अंदर के संस्कार पर चर्चा होगी। 23 अगस्त को आरएसएस के संगठनों के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों की समन्वयक बैठक है।


इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धर्म जागरण मंच, संस्कार भारती आदि संगठनों के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। एएमयू जिम्नेजियम क्लब के कोच एवं समाजसेवी मजहर-उल-कमर ने बताया कि उन्हें भी शिक्षक सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है और वे कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed