{"_id":"610d901e8ebc3e88e816c4d3","slug":"robbery-gang-arrested-city-office-news-ali270064442","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मकानों में चोरी-लूट करने वाला गैंग दो सराफ सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मकानों में चोरी-लूट करने वाला गैंग दो सराफ सहित दबोचा
विज्ञापन
पुलिस की गिफ्तर में चोर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी क्षेत्र की ज्ञान सरोवर कालोनी में भट्ठा संचालक के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस चोरी को संभल के गैंग ने अंजाम दिया था। ये लोग कॉलोनियों में फेरी लगाकर बंद मकानों की रैकी करते हैं। फिर मौका पाकर चोरी या लूट को अंजाम देते हैं। इस गैंग के पांच सदस्य व दो माल खरीदने वाले सराफ गिरफ्तार किए गए हैं। इस गैंग ने धौर्रा माफी के फ्लैट में लूट भी स्वीकारी है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत व सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भट्ठा संचालक के घर हुई चोरी के खुलासे के लिए सीओ श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम लगाई गई। जिसमें क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय कुमार व नगर सर्विलांस टीम के संजीव कुमार की टीम शामिल रही। इस टीम ने काफी प्रयास के बाद पांच चोर व दो सराफ दबोचे हैं। इस गिरोह ने भट्ठा व्यापारी के घर 32 लाख के जेवरात व नकदी की चोरी के अलावा धौर्रामाफी बाईपास के पास फतेहनगर के फ्लैट से बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर से लूट स्वीकारी है। गिरोह के सदस्यों ने अपने नाम रजपुरा संभल के सैमली निवासी चेयरमैन उर्फ निसार उर्फ गुड्डू, इकरार, शाहिद, मदनपाल व सोनू बताए हैं। ये पांचों दिन में फेरी लगाकर कालोनियों में घूमते हैं। फिर इस वारदात को अंजाम देते हैं। ये चोरी व लूट के बाद माल रजपुरा संभल व अनूपशहर बुलंदशहर के सराफ अलंकार व शिवम को बेचते थे। पुलिस ने उन दोनों को भी दबोचा है। इनके कब्जे से तमंचा, चाकू, 59 हजार 500 रुपये नकद, कीमतील जेवरात, बाइक, पेचकस आदि बरामद किया है।
ये भी किए गिरफ्तार
अलीगढ़। जिला पुलिस के गिरफ्तारी अभियान में गांधीपार्क पुलिस ने इगलास के लाला को चोरी की बाइक सहित दबोचा है। वहीं ऑपरेशन नार्को में कोतवाली पुलिस ने देहली गेट के तौसीफ को 250 ग्राम नशीले पाउडर संग दबोचा है। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।