फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbers robbed of gang, three bikes recovered

लुटेरों का गैंग दबोचा,तीन बाइकें बरामद

Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Robbers robbed of gang, three bikes recovered
पकड़े गए लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
धरपकड़ अभियान चलाकर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटपाट की कई वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तीन बाइक, लूटी गई रकम के अलावा तमंचे और चाकू भी बरामद किए हैं। इस अंतर्जनपदीय गिरोह ने अलीगढ़ के अलावा बुलंदशहर जिले में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़ा गया गैंग भरथरी के कुख्यात बबलू का राइट हैंड है। बबलू इन दिनों जेल में है। यह अपराधी पूर्व में जेल गए थे। मगर जमानत पर छूटने के बाद फिर अपराध करने लगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांधी पार्क पुलिस व सर्विलांस टीम ने सनी ठाकुर पुत्र साहब सिंह निवासी गड़िया एलम बन्नादेवी, टीटू उर्फ विनोद पुत्र किशनपाल निवासी नगला कलार बन्नादेवी, अमित पुत्र अतर सिंह निवासी भरथरी गभाना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 16 अक्तूबर को दोपहर साढ़े 11 बजे जवां थाना क्षेत्र में साथा व शेखूपुर जाते हुए एक बाइक सवार से 75 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा था। 12 अक्तूबर को गांव सिंधौली के सामने एक महिला पर झपट्टा मारकर उसके कुंडल छीने थे। 10 अक्तूबर को अतरौली क्षेत्र में छर्रा अतरौली रोड पर कलेक्शन का पैसा लेकर जा रहे दो बाइक सवारों से इन्हीं बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूटे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को अमित, सनी के साथ सानू उर्फ सूखा पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला कोठी थाना रामघाट और सोनू पुत्र हरवीर सिंह ने लक्ष्मीपुर व कसेर के मध्य सीमेंट के पैसे का कलेक्शन कर जा रहे एक व्यक्ति से 41 हजार रुपये डिबाई जनपद बुलंदशहर में लूटे थे। इनके पास से एक पैशन मोटर साइकिल, एक हीरो होंडा स्पलेंडर, अपाचे बाइक के अलावा लूटी गई धनराशि में से 14 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। बदमाशों से चार तमंचे और एक चाकू  भी मिला है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लक्ष्य बनाकर बाइक सवारों के पीछे लगते थे और लूट करते थे। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसएचओ गांधी पार्क रवींद्रकुमार, सर्विलांस सेल के प्रभारी अभय कुमार शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस मौके पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed