{"_id":"5dac77da8ebc3e93d9659f61","slug":"robber-arrest-aligarh-news-ali2167489155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोर सहित एक लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चोर सहित एक लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन के सिटी साइड गेट के बाहर से रविवार को बन्नादेवी थाना पुलिस ने दो चोरों को दबोच लिया। हालांकि उनका एक साथी फरार हो गया। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के 26 हजार रुपये बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी सफलता सराय रहमान पुलिया के पास एक लुटेरे को दबोचकर हासिल की। हालांकि लुटेरे गैंग के दो सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र दुबे के अनुसार रेलवे जंक्शन के गेट से मुकेश कु मार पुत्र हरिपाल निवासी काजी मोहल्ला अलीगंज, एटा और संदीप पुत्र जयपाल निवासी शीश का नगला, सिकंदराराऊ, हाथरस को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने अपने फरार साथी किशन पुत्र डिप्टी निवासी इंदु नगर, एटा के साथ मिलकर राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले राजेंद्र पुत्र हुकम सिंह से शनिवार को बस में 26 हजार रुपये की चोरी की थी। राजेंद्र मेरठ जाने के लिए बस में सवार हुआ था।
राजेंद्र रविवार को अपने घर लौट रहा था। तभी उसकी निगाह इन तीनों इनके शातिरों पर पड़ गई। उसकी शिकायत पर थाना पुलिस की टीम ने मौके से दो को दबोच लिया, जबकि किशन फरार हो गया। इनके पास से चोरी की रकम बरामद कर ली है। वहीं, रहमान पुलिया के पास से दबोचे गए मोबाइल लुटेरा अकरम पुत्र हिदायतुल्ला निवासी बड़ी मस्जिद सराय रहमान, बन्नादेवी के पास से चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। इसके गिरोह के दो अपराधी सबलू पुत्र कय्यूम निवासी बमपुलिस वाली गली, बन्नादेवी और सादिक पुत्र राजा राइन निवासी जाटव वाली गली सराय रहमान, बन्नादेवी फरार है। उनकी तलाश जारी है। दबोचे गए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।