फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbed 6.51 lakh rupees

मैनेजर की गाड़ी रुकवा कर पेट्रोल पंप के 6.51 लाख लूटे

Tue, 21 Jan 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Robbed 6.51 lakh rupees
थाना गांधी पार्क के बोरना इलाके में जीटी रोड पर सोमवार शाम चार बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गाड़ी रुकवा कर हथियारों के बल पर 6.51 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारी और इलाका पुलिस पहुंच गई। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बन्ना देवी के बारहद्वारी निवासी प्रशांत अग्रवाल का गांधी पार्क के बौनेर पर नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां पर देहली गेट के नगला मौलवी निवासी जगमोहन अग्रवाल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। सोमवार की शाम को जगमोहन पंप के कर्मचारी बबलू के साथ स्विफ्ट गाड़ी से पंप का कैश लेकर शहर की ओर आ रहे थे। हाईवे से जीटी रोड की ओर आने पर बोरना गांव के गेट पर तीन बाइक सवारों ने कार के आगे बाइक लगा दीं। एक ने अपनी बाइक कार के पीछे लगा दी। सभी बाइक सवारों के चेहरे ढके हुए थे। इसके बाद बदमाशों ने कार का बोनट और शीशा पीटना शुरू कर दिया। बदमाश कहने लगे कि यही है इसने ही कल हमारे लोगों के साथ मारपीट की थी। आज मिला है, इससे आज हिसाब बराबर कर लेंगे। इससे आसपास के लोगों को लगा कि यह दो पक्षों में मारपीट का मामला है और इसी कारण इन लोगों ने यह कार रुकवाई है।
विज्ञापन

इस दौरान ड्राइविंग सीट का शीशा उतार लिया, इसके बाद बदमाशों ने चाभी निकाल ली। एक बदमाश ने सीधे कार की डिग्गी खोली और बैग उठाया। बैग में 6.51 लाख रुपये रखे हुए थे। बैग हाथ में आने के बाद बदमाशों ने चाभी कार में फेंक दी और फरार हो गए। वारदात के बाद मालिक को फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद एसएसपी आकाश कुलहरि, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, थाना गांधी पार्क पुलिस सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर डाग स्क्वॉयड, फारेंसिक टीम भी पहुंच गई और साक्ष्यों को इकट्ठा किया। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी दिखवाए जा रहे हैं।
-आकाश कुलहरि एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed