फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses passing by bypass, passengers upset

बाईपास से गुजर रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses passing by bypass, passengers upset
रोडवेज बस के चालकों और परिचालकों की मनमर्जी से शहर में आने वाली अधिकांश रोडवेज बसें अब बाईपास से होकर गुजर रही हैं। ऐसा होने से शहर में आने वाले यात्रियों को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों को रात के समय परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें वाहन न मिलने से पैदल ही लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों में असुरक्षा की भावना भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

यात्री पीयूष मित्तल दिल्ली से घर आ रहे थे। यहां से उन्हें किसी काम से दूसरे शहर भी जाना था। जैसे ही वे रोडवेज बस से हाईवे पर महरावल कट पर पहुंचे तभी चालक ने बस को हाईवे की ओर मोड़ दिया। पीयूष ने चालक से खूब कहा कि उन्हें शहर जाना है, लेकिन उसने साफ मना कर दिया तो पीयूष को उतरना पड़ा। काफी देर बाद उन्हें शहर में आने को ऑटो मिला। खुर्जा से आ रहे यात्री अमन को आगरा जाना था। उन्हें गांधीपार्क बस स्टैंड से बस पकड़नी थी, बस को चालक ने शहर की ओर लाने की बजाए हाईवे पर उतार दिया।
विज्ञापन

यात्रियों को हिदायत, शहर में नहीं जाएगी बस
करीब 40 फीसदी से अधिक बसें हाईवे से होकर गुजर रहीं हैं। अधिकांश बसों में सफर करने वाले यात्रियों की शिकायत है कि अलीगढ़ बस स्टैंड तक जाने के नाम पर आने वाली बसों में चालक-परिचालकों ने बिठाकर लाना ही बंद कर दिया है। बैठाते भी हैं तो इस शर्त पर कि बस शहर में बस स्टैंड पर नहीं जाएंगी और बाईपास से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड पर अगर बसें नहीं आ रही हैं तो इसे दिखवाया जाएगा। चेकिंग स्टाफ लगाकर सभी बसों को बस स्टैंड तक भेजा जाएगा। ऐसा न करने वाले चालक- परिचालकों को चिन्हित कर उनके खि लाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- शरद सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed