फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus collided with auto

Aligarh: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक समेत चार सवारी घायल

Mon, 23 Dec 2024 04:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

ऑटो अकराबाद से सवारियां बैठाकर अलीगढ़ जा रहा था। गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास एक रोडवेज बस चालक उसके ऑटो में टक्कर मार कर भाग गया। जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Roadways bus collided with auto
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद के जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव धनीपुर निवासी ऑटो चालक विवेक कुमार पुत्र मुनेश कुमार ने बताया है कि 23 दिसंबर की वह अकराबाद की ओर से अपने ऑटो में सवारियां बैठाकर अलीगढ़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास एक रोडवेज बस चालक उसके ऑटो में टक्कर मार कर भाग गया। जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक विवेक, सवार यात्री संतोष कुमार पुत्र मटरु सिंह, गुड्डी देवी पत्नी संतोष निवासी रोहिना सिंहपुर व रंजीव देवी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी प्रतिवन विहार अलीगढ़ घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed