{"_id":"628156e1da26eb0aee273c95","slug":"road-safety-clubs-will-be-formed-in-schools-children-will-learn-traffic-rules-aligarh-news-ali291633212","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्कूलों में बनेंगे रोड सेफ्टी क्लब, बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्कूलों में बनेंगे रोड सेफ्टी क्लब, बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम
Mon, 16 May 2022 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब बनेंगे। इसकी पहल उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। क्लब का मकसद छात्र जीवन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों को सिखाना है, ताकि वह उनके भविष्य में काम आएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि वह हर विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करें।
साथ ही बच्चों को यातायात नियमों के पालन का संस्कार दिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अनफिट या बिना परमिट के स्कूली वाहनों का संचालन न होने पाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिले में कुल 753 विद्यालय हैं। इनमें 94 सहायता प्राप्त विद्यालय, 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 624 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 211 विद्यालय हैं। इनमें 1386 प्राथमिक विद्यालय, 354 उच्च प्राथमिक, 375 कंपोजिट विद्यालय हैं।
हर विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब बनेगा। क्लब के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम कराए जाएंगे, इन कार्यक्रमों के जरिये बच्चों में यातायात नियमों का पालन करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
- सतेंद्र कुमार, बीएसए
छात्र जीवन में विद्यार्थी यातायात नियमों को सीखेंगे, यह शासन का अच्छा कदम है। जल्द ही सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बच्चे यातायात नियमों का पालन करेंगे।
-डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस